गुमला. श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस 21 सितंबर को समूह के स्थानीय प्रार्थना गृह में धूमधाम से मनाया जायेगा. इसकी जानकारी गुमला शाखा के उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को सुबह पांच बजे दोपहिया वाहनों से प्रभातफेरी निकाली जायेगी, जिसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष भक्त शामिल होंगे.
उपाध्यक्ष ने प्रभातफेरी में शामिल होने वाले दोपहिया वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहनकर ही शामिल होने की अपील की. उन्होंने बताया कि प्रभातफेरी के बाद आश्रम परिसर में सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन, पूजन और सफल योनि का पाठ किया जायेगा. इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक गोष्ठी आयोजित की जायेगी. गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा समूह से संबंधित विचार साझा किये जायेंगे.
