श्रीबड़ा दुर्गा मंदिर पूजा समिति का नया सत्र शुरू, द्वारिका मिश्र सुमन बने अध्यक्ष

गुमला के श्रीबड़ा दुर्गा मंदिर पूजा समिति की बैठक में द्वारिका मिश्र सुमन को अध्यक्ष और रमेश कुमार चीनी को सचिव चुना गया. दुर्गा पूजा भव्यता से मनाई जाएगी.

गुमला. शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर श्रीबड़ा दुर्गा मंदिर पूजा समिति की आम बैठक निर्मल कुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया.

गत वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ प्रस्तुत

बैठक के प्रारंभ में समिति के कोषाध्यक्ष ने गत वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. इसे ध्वनि मत से पारित किया गया. इसके बाद पूजा आयोजन की तैयारियों और व्यवस्था के लिए नये सत्र हेतु पूजा समिति के पदाधिकारियों, विशेष सहयोगियों तथा कार्यसमिति सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया.

द्वारिका मिश्र सुमन को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

समिति में द्वारिका मिश्र सुमन को अध्यक्ष, ओमप्रकाश साहू व रामनिवास प्रसाद को उपाध्यक्ष, रमेश कुमार चीनी को सचिव, रौनक कृष्ण पांडेय तथा अवधेश गोप को संयुक्त सचिव और शिव शंकर कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया.

छह विशेष सहयोगी और 21 कार्यसमिति सदस्य चुने गये

वहीं निर्मल कुमार गोयल, पवन अग्रवाल, विश्वनाथ पांडेय, बिनोद केसरी, ओम प्रकाश साह तथा रुपेश कुमार भगत को विशेष सहयोगी के रूप में चुना गया. इसके अतिरिक्त 21 कार्यसमिति सदस्यों का चयन भी किया गया.

सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा मनाने पर जोर

सचिव रमेश कुमार चीनी ने कहा कि दुर्गा पूजा लोक आस्था एवं भाईचारगी का पर्व है. इसे सभी पूजा समिति से समन्वय स्थापित कर सौहार्दपूर्ण माहौल में उत्साहपूर्वक मनाना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >