Sawan Somvar 2020 Update : बाबा बैद्यनाथ मंदिर देवघर के गर्भगृह से शृंगार एवं पूजा का सीधा प्रसारण यहां देखें
Deoghar Mandir Live, Baba Baidnath Mandir, deoghar, baba baidyanath, Deoghar Live, Sawan Somvar 2020 Live Update : रांची : पवित्र सावन महीने (sawan somvar 2020) का आज चौथा सोमवार है. कोरोना वायरस के प्रकोप (covid-19 pandemic) के कारण इस सावन भगवान भोलेनाथ (Baba Bholenath) भक्तों को ऑनलाइन दर्शन (online darshan) दे रहे हैं. श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गयी है. सभी भक्त अपने आराध्य भगवान शिव की घर से आराधना कर रहे हैं. झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath, Deoghar), दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ (Baba Basukinath, Dumka) और रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर (Pahari Baba, Ranchi) में पुजारियों ने बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की. कोरोना काल (coronavirus in jharkhand ) में शिव भक्तों को वर्चुअल दर्शन (virtual darshan) दे रहे हैं. आप यदि देवघर वाले बाबा का घर बैठे दर्शन करना चाहते हैं, तो शाम 07:30 बजे से इस लिंक से जुड़ें और बाबा के दर्शन करके खुद को धन्य करें.
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
Live Updates
8:12 PM. 27 Jul 208:12 PM. 27 Jul
बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह से शृंगार एवं पूजा का सीधा प्रसारण
कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में लोगों का प्रवेश वर्जित है. सावन के महीने में भी लोग जलार्पण करने से वंचित रह गये हैं. लेकिन, झारखंड सरकार और जिला प्रशासन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह से शृंगार एवं पूजा-अर्चना के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की है. आप यदि देवघर वाले बाबा का घर बैठे दर्शन करना चाहते हैं, तो शाम 07:30 बजे से इस लिंक से जुड़ें और बाबा के दर्शन करके खुद को धन्य करें.
8:12 PM. 27 Jul 208:12 PM. 27 Jul
देवघर मंदिर से बाबा बैद्यनाथ के शृंगार का करें दर्शन
1:50 PM. 27 Jul 201:50 PM. 27 Jul
सावन में 5 सोमवार
इस बार प्रथम और अंतिम दोनों सोमवार को सर्वार्थसिद्धि योग है. इसलिए इस साल सावन का महत्व बहुत ही बढ़ गया है. ऐसा बहुत कम होता है कि चंद्र मास और सौर मास दोनों के अनुसार किसी सावन के महीने में 5 सोमवार आते हों. इस बार सावन में पांच सोमवार हैं.
1:50 PM. 27 Jul 201:50 PM. 27 Jul
सावन पूजा का महत्व
श्रावण माह में चंद्र देव की पूजा का भी विधान है. दरअसल, सावन का संबंध श्रावण नक्षत्र से है और इस नक्षत्र का मालिक चंद्रमा है. चंद्रमा शिव के शीश में शोभायमान है. श्रावण माह में सूर्य कर्क राशि में होता है जिसके कारण सूर्य पर चंद्रमा की ठंडक शीतलता प्रदान करती है. इस कारण वर्षा भी होती है. इन सब कारणों से सावन में चंद्रमा की पूजा करने से शिवजी भी प्रसन्न होते हैं.
1:50 PM. 27 Jul 201:50 PM. 27 Jul
घर बैठे कीजिए बाबा बैद्यनाथ का दर्शन
कोरोना के कारण इस सावन भक्तों को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गयी है. बाबा घर बैठे श्रद्धालुओं को वर्चुअल दर्शन दे रहे हैं.
1:50 PM. 27 Jul 201:50 PM. 27 Jul
बाबा बासुकीनाथ का करें दर्शन
दुमका के बाबा बासुकीनाथ धाम में भी पुजारियों ने पूजा-अर्चना की. बाबा बासुकीनाथ अपने भक्तों को डिजिटल दर्शन दे रहे हैं.
1:50 PM. 27 Jul 201:50 PM. 27 Jul
सुबह-शाम करें शिव आराधना
सावन माह में रोजाना सुबह-शाम शिवजी की आराधना करनी चाहिए. इस पावन माह में शिव का जलाभिषेक करें. अगर विधिवत पूजा नहीं कर पाते हैं तो दीपक अवश्य जलाएं. इस दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप 108 बार करें. यह मंत्र रुद्राक्ष की माला के साथ करें.
8:45 AM. 27 Jul 208:45 AM. 27 Jul
सावन में बारिश
श्रावण माह में चंद्र देव की पूजा का भी विधान है. दरअसल, सावन का संबंध श्रावण नक्षत्र से है और इस नक्षत्र का मालिक चंद्रमा है. चंद्रमा शिव के शीश पर शोभायमान हैं. श्रावण माह में सूर्य कर्क राशि में होता है, जिसके कारण सूर्य पर चंद्रमा की ठंडक शीतलता प्रदान करती है. इस कारण वर्षा होती है.
8:45 AM. 27 Jul 208:45 AM. 27 Jul
शिवलिंग पर नहीं चढ़ाएं नारियल पानी
शिवलिंग पर कभी भी नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए. भगवान शिव को हमेशा कांस्य और पीतल के बर्तन से जल चढ़ाना चाहिए
8:45 AM. 27 Jul 208:45 AM. 27 Jul
भोले बाबा पूरी करते हैं हर मनोकामना
ऐसी मान्यता है जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामना भोले शंकर जरूर पूरी करते हैं. इस बार सावन की शुरूआत जहां सावन से हुई है, वहीं माह का अंत भी सावन सोमवार (3 अगस्त 2020) से ही होगा.
8:45 AM. 27 Jul 208:45 AM. 27 Jul
घर बैठे करें बाबा का दर्शन
झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सावन के चौथे सोमवार पर आज सुबह मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की. कोरोना के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है. आप घर बैठे बाबा का वर्चुअल दर्शन करें.
8:45 AM. 27 Jul 208:45 AM. 27 Jul
प्रिय दिन सोमवार
इस बार सावन महीने की शुरुवात ही सोमवार के दिन से हुआ है. सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन माना जाता है. आज शिव भक्त चौथे सावन सोमवार का व्रत रख कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं. सावन की समाप्ति भी सोमवार के दिन ही हो रही है. सावन महीने की शुरुआत और समाप्ति दोनों ही सोमवार के दिन हो रही है.
7:55 AM. 27 Jul 207:55 AM. 27 Jul
सावन का चौथा सोमवार
आज 27 जुलाई है. यह महादेव का महीना है. सावन का आज चौथा सोमवार है. आज से महादेव का महीना सावन का आखिरी सप्ताह शुरू हो गया है. अब सावन महीने में सिर्फ एक सप्ताह ही बचा हुआ है. 3 अगस्त को सावन मास का आखिरी सोमवार होगा.
7:55 AM. 27 Jul 207:55 AM. 27 Jul
Posted By : Guru Swarup Mishra
मुख्य बातें