डुमरी में सामाजिक बैठक, धार्मिक व सामाजिक स्थलों के संरक्षण पर बनी कार्ययोजना

डुमरी में आदिवासी समाज ने अपने पवित्र सरना स्थलों और धुमकुड़िया भवन के विकास पर एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस आयोजन में धार्मिक व सामाजिक धरोहरों को संजोने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया.

डुमरी. डुमरी सरना स्थल स्थित धुमकुड़िया भवन परिसर में रविवार को सामाजिक बैठक आयोजित हुई. बैठक में आदिवासी समाज के धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन और विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. समाज के लोगों ने पारंपरिक धार्मिक स्थलों को व्यवस्थित करने के साथ आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक विरासत से जोड़ने पर जोर दिया.

बैठक के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास को लेकर आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा भी तैयार की गयी. बीरेंद्र भगत ने कहा कि सरना स्थल आदिवासी समाज की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है. इन स्थलों की पवित्रता और परंपराओं को सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.

जून उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक व्यवस्था से जुड़ी हुई है. बैठक में समाज के लोगों ने आपसी एकजुटता बनाये रखने और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने का संकल्प लिया.

मौके पर अमूल भगत, बच्चू उरांव, सुरेश भगत, श्रीराम उरांव, जगदीश भगत, जगसाय उरांव सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >