पांच जरूरतमंद महिलाओं को मिली सिलाई मशीन, अब घर बैठे कमाई की राह होगी आसान

गुमला रोटरी क्लब ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित कर उन्हें स्वरोजगार और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है.

गुमला. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ गुमला ने पहल की है. पालकोट रोड स्थित क्लब परिसर में क्लब की ओर से चयनित पांच जरूरतमंद महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया. इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर अपनी आमदनी बढ़ाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर देना है.

इन महिलाओं को मिली सिलाई मशीन

सिलाई मशीन पाने वाली महिलाओं में रायडीह की करुणावती कुमारी, कुम्हार मोड़ की रिचा कुमारी, लांजी की रिमी देवी, शास्त्री नगर की पूनम देवी और कसीरा गांव की इंद्राणी देवी शामिल हैं. मशीन मिलने के बाद महिलाओं में खुशी देखी गयी.

घर से शुरू कर सकेंगी काम

प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन रामजी प्रसाद ने कहा कि महिलाओं को हुनर के साथ रोजगार का अवसर देना जरूरी है. सिलाई मशीन के माध्यम से महिलाएं घर से ही काम शुरू कर अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं. उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पंचू साहू ने सिलाई मशीन पाने वाली महिलाओं का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि महिलाएं इस अवसर का बेहतर उपयोग करें और अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाएं. विनय कुमार लाल ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना समाज के आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव मनोज कुमार, पुरुषोत्तम राम, अजय कुमार, श्रीभगवान साहू, विनय कुमार लाल, राजकुमार जायसवाल, रामजी प्रसाद, दीपक कुमार गुप्ता, मनोज कुमार शर्मा, अनूप कुमार गुप्ता और अनमोल कुमार गुप्ता समेत क्लब के सदस्यों का योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >