खोरा दुर्गा पूजा सह मेला समिति का पुनर्गठन, रामस्वरूप सिंह फिर बने अध्यक्ष

गुमला प्रखंड के खोरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा सह मेला आयोजन समिति का पुनर्गठन किया गया है. रामस्वरूप सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है. नई समिति पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

गुमला: गुमला प्रखंड के खोरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा सह मेला आयोजन समिति की बैठक अध्यक्ष रामस्वरूप सिंह की अध्यक्षता में हुई. पुरानी समिति का कार्यकाल पूरा होने के बाद दुर्गा पूजा एवं मेला के सफल आयोजन को लेकर नई समिति का पुनर्गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से रामस्वरूप सिंह को समिति का अध्यक्ष चुना गया.

नई समिति में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय

नई समिति में लक्ष्मीकांत बड़ाईक, मनमोहन सिंह, श्यामसुंदर साहू एवं दीपक कुमार साहू को संरक्षक बनाया गया है. रविंदर सिंह, राम कैलाश सिंह एवं देव कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, मनपूरन साहू को सचिव, संदीप सिंह एवं अभिषेक सिंह को सह सचिव तथा रामावतार साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, अनुज कुमार सिंह एवं गणपति साहू को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- डोलोंगसेरा ने पेनाल्टी शूटआउट में छोटका टोली को हराया, जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी

राम बिलास साहू, मदन साहू, धनमान सिंह एवं जे.के. राज को कानूनी सलाहकार बनाया गया है. रामकिशोर दास देवघरिय, महेश दास एवं विजय मिश्रा पूजा प्रभारी होंगे. अमरेश लाल एवं कमलेश साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. जितिया उरांव, महेश उरांव, संजय उरांव, किरानी साहू एवं गोविंद साहू को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है.

कार्यकारिणी में बड़ी संख्या में सदस्य शामिल

बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया. इसमें मथुरा साहू, तारकेश्वर सिंह, अवध सिंह, गुणा साहू, गुरुचरण साहू, सीताराम बड़ाईक, बिनोद साहू, दिलीप सिंह, सीताराम सिंह, निरंजन सिंह, सुनील साहू, रत्न प्रकाश सिंह, दुर्गेश हजाम, अनुज पांडेय, राहुल साहू, गौरी शंकर सिंह, फेकू सिंह, सागर सिंह, सतीश सिंह, छविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में सदस्यों को शामिल किया गया है. समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं मेला को शांतिपूर्ण, भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्य आपसी सहयोग और समन्वय के साथ काम करेंगे. बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें- एक ही पहाड़ में 3 रेल सुरंगें, झारखंड का यह अनोखा नजारा देखकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >