भरनो. भरनो बस्ती स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में राधाष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया.
संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लेते हुए राधा-कृष्ण के जयकारे लगाये. पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और संकीर्तन से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा. राधाष्टमी पर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया. भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.
कार्यक्रम में मनोज केशरी, प्रवीण सोनी, सतीश केशरी, नवीन केशरी, संदीप केशरी, सरोज केशरी, निधि केशरी, ओमप्रकाश केशरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
