चुनाव बाद जनप्रतिनिधि गायब, चेटर मार्ग की सड़क बदहाल

चुनाव बाद जनप्रतिनिधि गायब, चेटर मार्ग की सड़क बदहाल

गरनाथ पासवान, गुमला चुनाव के समय हाथ जोड़ कर वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधि जीत के बाद जनता की सुध लेना भूल गये हैं. वार्ड संख्या 12 व 13 के चेटर मार्ग की स्थिति आज भी किसी नरक से कम नहीं है, जिससे स्थानीय मतदाताओं का धैर्य अब जवाब देने लगा है. जानकारी के अनुसार, थाना चौक से पंडित मुहल्ला तक वार्ड 12 और पंडित मुहल्ला से कन्हरटोली तक वार्ड 13 का क्षेत्र आता है. लगभग 20 वर्ष पूर्व इस संयुक्त वार्ड की सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन समय के साथ इसकी हालत बेहद जर्जर हो गयी है. पूरे चेटर क्षेत्र में सड़क व नाली निर्माण को लेकर लोगों में नाराजगी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब वे एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन या सड़क जाम करने की कोशिश करते हैं, तो उनकी आवाज दबा दी जाती है. उनका कहना है कि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि जनता से दूर हो जाते हैं और लोग विकास की उम्मीद में उनके घरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं. ————————– मतदान कर जनता प्रतिनिधियों को जिताती है, लेकिन जीत के बाद कोई हालचाल तक लेने नहीं आता. सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि नयी गाड़ी भी एक साल में पुरानी हो जाती है और लोग आये दिन गिर कर घायल हो रहे हैं. सदन गोप सूर्य मंदिर के मुख्य पुजारी विकास मिश्र बबलू ने बताया कि पिछले पांच से सात वर्षों से सड़क की स्थिति जस की तस है. जर्जर सड़क से दुर्घटनाएं आम हो गयी हैं. बरसात में पता ही नहीं चलता है कि सड़क पर चल रहे हैं या गड्ढों में. विकास मिश्र खराब व जर्जर सड़क के कारण आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. शहर से कोई रिक्शा या ऑटो चेटर आने को तैयार नहीं होता. चुनाव के बाद पार्षद से उम्मीद थी. उन्होंने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया. दिलीप लहरी सड़क की दुर्दशा के कारण उनके घर के पास रोज दुर्घटनाएं होती हैं. छोटे-छाटे बच्चे भी खतरे में रहते हैं. जर्जर सड़क के कारण हाल ही में एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया था. इस हादसे में बिजली का खंभा भी टूटने से बचा था. सुनीता चौरसिया थाना चौक से चेटर लौटने के लिए कोई वाहन नहीं मिलता है. उनकी दुकान के सामने बच्चे साइकिल से गिर कर घायल हो जाते हैं और बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है. जनप्रतिनिधि को इस ओर ध्यान देना चाहिए. रीना देवी खराब सड़क के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं. बरसात में नालियों का पानी सड़क पर बहने लगता है, जिससे सड़क की स्थिति और भयावह हो जाती है. साथ ही सड़क हादसे भी बढ़ जाती है. सोमारी कुमारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >