गुमला : भारतीय जनता पार्टी गुमला के जिला कार्यालय डुमरडीह में जिला अध्यक्ष सागर उरांव की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय बैठक हुई. इस बैठक में गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा जिला के जिला पदाधिकारी, सभी जिलों के प्रभारी, प्रवासी प्रभारी और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में मुख्य रूप प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने विस्तार पूर्वक सभी मंडल अध्यक्षों और प्रवासी प्रभारी को शक्ति केंद्र और बूथ को सशक्त बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा जिस तरह से एसआइआर के काम में हमारे कार्यकर्ता लगे हुए हैं. बूथ स्तर को भी मजबूत करने की आवश्यकता है. आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए बताया कि संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती को पार्टी ने बड़े धूमधाम और विस्तार से मनाने का निर्णय लिया है. जिसके तहत सभी मंडलों के मंदिरों में आगामी 29 तारीख को दीपोत्सव मानना है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि शहर से लेकर गांव तक आम जनता हेमंत सरकार से त्रस्त हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम जनों के बीच जाकर देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे कार्यों को बतलाने का काम करें और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मदद करें. क्योंकि इस सरकार में उनकी सुनने वाला कोई नहीं है. विपक्ष द्वारा फैलाये गये नकारात्मक विषयों का खंडन सोशल मीडिया के माध्यम से भी करने की आवश्यकता है. आने वाले पंचायत चुनाव में हमारी भूमिका ही 2029 के चुनाव की दशा और दिशा तय करेगी. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदीप प्रसाद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन लोहरदगा जिला अध्यक्ष अजय पंकज ने किया. मौके पर समीर उरांव, मनोज सिंह, सुदर्शन भगत, मुनेश्वर साहू, मनीर उरांव, विनय कुमार लाल, दीपक पुरी, सुबोध सिंह गुड्डू, कमलेश उरांव, ओम सिंह, किरण बाड़ा, संयुक्ता देवी, शकुंतला उरांव, अशोक बड़ाइक, निर्मल गोयल, सत्यनारायण पटेल, भैरो सिंह खरवार, गजाधर सिंह, सुरेश नाथ सिंह, अमन यादव, अजातशत्रु, पायल तिवारी, गौरी किंडो, श्याम सुंदर साहू, विजय सिंह पिंटू, सोनामणि देवी, अमरमणि उरांव, सविंद्र कुमार सिंह, विजय मिश्रा, यशवंत सिंह, दिलीप बड़ाइक, भिखारी भगत, राजेश सिंह, भोला चौधरी, निरंजन सिंह, प्राण गोविंद दत्ता, विपिन सिंह, संजय कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
शहर से लेकर गांव तक आम जनता हेमंत सरकार से त्रस्त : बाबूलाल मरांडी

27 गुम 14 में संबोधित करते बाबूलाल मरांडी | Prabhat Khabar Network
गुमला में भाजपा की प्रमंडल स्तरीय बैठक में बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती के लिए दिशा-निर्देश दिए।