पहलगाम नरसंहार को लेकर विरोध प्रदर्शन

प्रखंड के मझगांव पंचायत में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार साहू की अध्यक्षता में पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरुद्ध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया.

डुमरी. प्रखंड के मझगांव पंचायत में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार साहू की अध्यक्षता में पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरुद्ध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने जयश्री राम, पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तानी आतंकवादी मुर्दाबाद, आतंकवादियो को गोली के बदले गोली मारो आदि नारेबाजी कर रहे थे. इसके पश्चात ग्रामीणों ने आतंकवादियों का पुतला दहन किया. संजय कुमार साहू ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान के आतंकवादी बार-बार इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं. उसका भारत सरकार को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए. एक एक आतंकवादी को खोज खोज कर मारे. मौके पर बृजेंद्र गोपाल पांडे, रामकृपाल बैगा, बालकरन खेरवार, बीरू नायक, राजदेव यदव, नीरू खेरवार, विनोद खेरवार, जितेंद्र नायक, त्रिदेव बैगा, तीर्थतू सिंह, जीतन लोहारा, संध्या भगत, फ़ुदन लोहरा, ढहरू बड़ाइक, देवदास खेरवार, मूकसाय नायक सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >