डुमरडांड़ में ग्रामीणों ने श्रमदान से भरा चार फीट गहरा गड्ढा, जलजमाव से मिली राहत

नवाडीह पंचायत के डुमरडांड़ गांव के ग्रामीणों ने मिलकर एक 4 फीट गहरे गड्ढे को समतल कर दिया. इस पहल से जलजमाव की समस्या दूर हुई और मच्छरों के प्रकोप से राहत मिली है.

डुमरी. प्रखंड क्षेत्र की नवाडीह पंचायत स्थित डुमरडांड़ गांव के ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जागरूक किसान समिति और युवा जागृति क्लब की पहल पर गहरे गड्ढे का समतलीकरण किया गया. ग्रामीणों ने श्रमदान कर गड्ढे को समतल बनाया, जिससे वहां ग्रामीणों के बैठने की जगह तैयार हो गयी.

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच स्थित यह गड्ढा करीब चार फीट गहरा था. बारिश के दिनों में इसमें लंबे समय तक पानी जमा रहता था. इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ आसपास के लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती थी. गड्ढा करीब 55 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा था. श्रमदान से गड्ढे का समतलीकरण होने से ग्रामीणों को राहत मिली है.

इस दौरान किसान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भगत, सचिव उदित मिंज, विकास लकड़ा, किशोर भगत महादेव, अमर, नाबोर मिंज, दिनेश कुजूर, बालकछोटा भगत, सोनू लकड़ा, पवन भगत, बिरबल भगत, किरोद भगत समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >