ईमानदारी और लगन से हर कार्य करना ही सच्ची देशभक्ति- नेलशन भगत

गुमला में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि नेलशन भगत ने कहा कि ईमानदारी और लगन से हर कार्य करना ही सच्ची देशभक्ति है. उन्होंने बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने और देश सेवा के लिए प्रेरित किया.

गुमलाः लक्ष्य फिजिकल एकेडमी के चेयरमैन नेलशन भगत ने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर जाकर देश की सेवा करना नहीं है, बल्कि ईमानदारी और लगन से अपने हर कार्य को करना भी देशभक्ति है. उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा भविष्य में देश की सेवा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया.

ऑक्सफोर्ड किड्स पब्लिक स्कूल, गुमला के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि नेलशन भगत एवं उनके साथियों तथा विद्यालय की निर्देशिका सिमरन लावन्या गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर की. इसके बाद नेलशन भगत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.

ये भी पढ़ें- मुर्गा लड़ाई के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, हिरासत में तीन लोग

समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट, फैंसी ड्रेस और देशभक्ति गीत रहे. नर्सरी के बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. वहीं छात्राओं ने समूह गीत ‘ऐ वतन, ऐ वतन’ प्रस्तुत कर सभी के दिलों में मातृभूमि के प्रति प्रेम और देशभक्ति की भावना जागृत कर दी.

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं मालती कुमारी, परवीन, फरहत परवीन, रंजन, सीमा बाखला, कृति साहू, राखी कुमारी, सुमन कुमारी, अनिता तिर्की सहित अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. समारोह का समापन देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >