चैनपुर स्कूल में शिक्षक-अभिभावक बैठक, बच्चों की पढ़ाई से लेकर खान-पान तक पर हुई चर्चा

राजकीय बालक मध्य विद्यालय चैनपुर में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित हुई. इसमें बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, खान-पान और सर्वांगीण विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई. भविष्य के लिए आवश्यक समन्वय पर जोर दिया गया.

प्रतिनिधि, चैनपुर. राजकीय बालक मध्य विद्यालय चैनपुर में शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों की बैठक प्रधानाध्यापिका जगरानी कुजूर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति, अनुशासन, खान-पान और सर्वांगीण विकास को लेकर शिक्षकों व अभिभावकों के बीच विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षक और अभिभावकों के बीच मजबूत समन्वय जरूरी है. माता-पिता बच्चों के प्रथम गुरु होते हैं. इसलिए उन्हें पढ़ाई के साथ बच्चों की संगति, दिनचर्या और खान-पान पर भी विशेष नजर रखनी चाहिए. उन्होंने बच्चों को चाउमीन, लेज, कुरकुरे जैसे जंक फूड से दूर रहने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी.

मेरी लकड़ा ने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना अभिभावकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. कई बच्चे घर से स्कूल के लिए निकलते हैं, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंचते. ऐसे मामलों में अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है. बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और कंप्यूटर शिक्षा की जानकारी भी दी गयी. शिक्षकों ने बच्चों की शिक्षा और उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने का भरोसा दिलाया. अंत में प्रधानाध्यापिका ने सभी का आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >