करंट लगने से युवक की मौत

करंट लगने से युवक की मौत

पालकोट. तापकारा पंचायत में शुक्रवार की रात जगदीश राम के 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक नायक की मौत करंट की चपेट में आने से हो गयी. अभिषेक अपने दोस्तों के साथ घर की छत पर सो रहा था, तभी वह अचानक हाई वोल्टेज बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. उसके दोस्त उसे तुरंत इलाज के लिए बसिया रेफरल अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना रात में ही पालकोट थाना प्रभारी तरुण कुमार को मिली. उन्होंने तत्काल पुलिस बल भेज कर शव को पालकोट थाना मंगवाया. पुलिस अपने स्तर से मौत के कारणों की छानबीन कर रही है. क्योंकि हादसे के बाद से मृतक के सभी दोस्त फरार हैं. हालांकि मृत युवक के परिजनों ने अब तक थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी व कागजी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया.

फांसी लगा कर की आत्महत्या

गुमला. घाघरा थाना के टोटांबी जतराटोली गांव में 40 वर्षीय रंगा उरांव ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. शुक्रवार को वह काफी देर तक गांव में ही घूम रहा था. इसके बाद घर से लगभग दो किमी दूर खेत के पास पेड़ से उसका शव लटका हुआ मवेशी चराने वालों ने देखा. उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. घटना की जानकारी मिलते घाघरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >