योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी : किरण माला बाड़ा

योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी : किरण माला बाड़ा

प्रतिनिधि, गुमला

जिला परिषद गुमला की बैठक बुधवार को विकास भवन स्थित सभागार में जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, अभियंता, जिप सदस्य और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक की शुरुआत गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा से हुई. जिला गव्य विकास कार्यालय, पशुपालन, सामाजिक सुरक्षा, जलपथ प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल और मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन का विस्तृत विश्लेषण किया गया. वित्तीय मामलों पर विचार करते हुए मार्च से मई 2026 तक राजस्व मद से किये गये व्यय को अनुमोदित किया गया. साथ ही 15वें वित्त आयोग के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजनाओं की प्रगति और 2024-25 की योजनाओं में हुए परिवर्तन पर चर्चा हुई.

अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी

बैठक में सैरातों और बाजार-हाटों की बंदोबस्ती प्रक्रिया, पशुपालन, कृषि, सहकारिता, आपूर्ति, उद्योग केंद्र, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य, श्रम, समाज कल्याण, उद्यान, भूमि संरक्षण, विद्युत, लघु सिंचाई और ग्रामीण कार्य विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में आवश्यक निर्णय लिये गये और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये.

योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा के भीतर करें

जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे उठाये. जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें, ताकि जनता को त्वरित लाभ मिल सके. बैठक में उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद सचिव अनिमेष रंजन, उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, कार्यपालक पदाधिकारी ललन कुमार रजक, कार्यपालक अभियंता बलि उरांव, समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, विद्युत पदाधिकारी विनय कुमार सिंह, सीएस डॉ. शंभुनाथ चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >