गुमला में पांच साल की मासूम बच्ची की गला रेतकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के बंबियारी गांव में एक पांच साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है. दरअसल, बच्ची की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी है. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था.

गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के बंबियारी गांव में रंजीत सिंह की पांच वर्षीय मासूम बच्ची रीतिका कुमारी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी है. यह घटना बुधवार अहले सुबह की है. रीतिका आंगनबाड़ी जा रही थी. तभी गांव के ही 25 वर्षीय रवि सिंह ने धारदार हथियार से गला काट दिया. आनन-फानन में परिजनों ने रीतिका को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हत्या के बाद आरोपी रवि भाग गया था. पुलिस ने उसे खोजकर पकड़ लिया है.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह बच्ची की मां रुकमणी देवी ने बेटी रीतिका को अपने घर के बगल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र छोड़ने गयी थी. लेकिन आंगनबाड़ी केंद खुला नहीं होने के कारण उसे आंगनबाड़ी सेविका के घर में छोड़कर वापस घर आ गयी. इसी बीच आंगनबाड़ी सेविका का देवर रवि सिंह ने बच्ची को अपने कमरे में ले गया और धारदार हथियार से उसपर वार कर दिया. रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग पहुंचे. तब तक रवि अपने कमरे से फरार हो चुका था. आनन-फानन में बच्ची को तुरंत रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इधर घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस बंबियारी गांव पहुंचकर हत्यारोपी रवि को गिरफ्तार कर बसिया थाना लाते हुए मामले की छानबीन में जुटी है.

आरोपी की पत्नी छोड़कर भागी

आरोपी रवि सिंह की पत्नी महीनों पहले उसे छोड़कर भाग गयी है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि रवि ने बच्ची से गलत करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी है. फिलहाल, पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है.

Also Read: जमशेदपुर : नकली सोना जमा कर बैंक से लिया करोड़ों का लोन, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >