लायंस क्लब विश्व का सबसे बड़ा सेवा संगठन

लायंस क्लब गुमला फैमिली का चार्टर नाइट व इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न

गुमला. गुमला. लायंस क्लब गुमला फैमिली का चार्टर नाइट व इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न हुआ. समारोह में सेवा भावना, सामाजिक समर्पण और सांस्कृतिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक गवर्नर लायन संजय उपस्थित थे. वहीं एमजेएफ लायन कंचन साहू, पीएमजेएफ लायन सुजीत कुमार, रीजन चेयरपर्सन लायन शंकर लाल जाजोदिया, जोन चेयरपर्सन लायन अशोक जायसवाल एवं डिस्ट्रिक चेयरपर्सन (पर्यावरण) लायन पूनम आनंद विशेष रूप से मौजूद थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में संगीत रत्न शंभु लाल गुप्ता एवं झारखंड रौनियार प्रदेश अध्यक्ष लता गुप्ता उपस्थित थीं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब विश्व का सबसे बड़ा सेवा संगठन है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, आपदा राहत, रक्तदान, नेत्रदान तथा मानव कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है. गुमला में भी क्लब द्वारा कई सामाजिक एवं जनहितकारी कार्य किये जा रहे हैं. मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक गवर्नर लायन संजय ने कहा कि लायंस क्लब गुमला फैमिली आज पूरे झारखंड में सेवा, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती की मिसाल बन चुकी है. लायन कंचन साहू ने कहा कि लायंस क्लब ऐसा मंच है, जहां सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का समावेश देखने को मिलता है. पीएमजेएफ लायन सुजीत कुमार ने सेवा भावना को लायंस इंटरनेशनल की सबसे बड़ी ताकत बताया. रीजन चेयरपर्सन लायन शंकर लाल जाजोदिया ने गुमला टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि टीम लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रही है. जोन चेयरपर्सन लायन अशोक जायसवाल ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसकी टीम भावना और एकजुटता पर निर्भर करती है. वहीं लायन पूनम आनंद ने पर्यावरण संरक्षण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया. संगीत रत्न शंभु लाल गुप्ता ने कहा कि सामाजिक संगठन समाज की आत्मा होते हैं, जबकि लता गुप्ता ने महिलाओं की सामाजिक सेवा में बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन लायन शिवानी एवं लायन रंजीत गुप्ता ने किया. समारोह के दौरान नये पदधारियों की घोषणा की गयी. इसमें लायन शिशिर गुप्ता को चार्टर प्रेसिडेंट, श्वेता गुप्ता को क्लब एडमिनिस्ट्रेटर, लायन सुमित जाजोदिया को चार्टर सचिव तथा लायन अभिनंदन जायसवाल को चार्टर ट्रेजरर नियुक्त किया गया. इसके बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ, जिसमें लायन शिशिर व श्वेता गुप्ता, लायन सुमित व शिखा जाजोदिया, लायन अभिनंदन व मोनी जायसवाल, लायन प्रकाश व अंजना, लायन नितेश व शिवानी, लायन निखिल व नेहा नारसरिया, लायन रंजीत व अर्चना गुप्ता, लायन उज्ज्वल व तृप्ति केशरी, लायन सुबोध व कृष्णा, लायन अरुण व अंकिता, लायन विनीत व लता लाल को शपथ दिलायी गयी. मौके पर लायंस क्लब गुमला के प्रेसिडेंट मुरली मनोहर, सचिव योगेंद्र प्रसाद, लायंस क्लब गुमला ग्रेटर के प्रेसिडेंट लायन दीपक अग्रवाल, सचिव लायन सुभाष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन शिवम जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >