गुमला. लायंस क्लब गुमला का पदस्थापना समारोह हुआ. मुख्य अतिथि जिला 322 ए के जिला पाल पीएमजेएफ संजय कुमार, पदस्थापना पदाधिकारी पीएमजेएफ राहुल वर्मा, फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर शुभ्रा मजूमदार, पूर्व जिला पाल माधव लखोटिया, पूर्व जिला पाल सिद्धार्थ मजूमदार व जिला पीआरओ अरुण कुमार सिंह थे. मुख्य अतिथि ने लायंस क्लब के 35वें पदस्थापना समारोह की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब पूरे जिले में अपना एक विशेष स्थान रखता है. राहुल वर्मा ने कहा कि वह गुमला जिले में 10वीं बार आ रहे हैं और यहां का पदस्थापना समारोह करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह क्लब की खास बात है कि अधिक से अधिक संख्या में मेंबर्स की उपस्थिति होती है. सिद्धार्थ मजूमदार ने कहा कि लायंस क्लब गुमला का जिले में एक पहचान है. माधव लखोटिया ने क्लब को हरसंभव मदद करने का आश्वासन देते हुए क्लब की प्रशंसा की. मौके पर नये पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी, जिनमें अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद, सह सचिव अनिल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गुलाब चंद प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. राज कुमार अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब गुमला का मान-सम्मान बना रहे. समारोह में दो नये सदस्यों ने लायंस क्लब गुमला की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें रीता लाल व ममता गुप्ता है. साथ ही दो एमजेएफ (मेल्विन जोंस फैलो) बनाये गये. इसमें मनमोहन केसरी व संजय अग्रवाल शामिल हैं. सर्वप्रथम पदस्थापना समारोह के चेयरपर्सन एमजेएफ लाइन शंकर लाल जाजोदिया ने अतिथियों का स्वागत किया. सचिव अशोक कुमार जायसवाल ने पिछले वर्ष के कार्यक्रमों का विवरण देते हुए कहा कि सत्र 2024 -25 में 113 कार्यक्रम हुए हैं, जो सभी समाज के प्रति सेवा भावना से किया गया है. धन्यवाद ज्ञापन दामोदर कसेरा व संचालन पवन कुमार अग्रवाल व महेश प्रसाद गुप्ता ने किया. मौके पर चेंबर के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, प्रणय कुमार, पूर्व अध्यक्ष सरजू प्रसाद साहू, लायंस क्लब गुमला ग्रेटर के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव सुभाष अग्रवाल व लायंस क्लब गुमला फैमिली के सचिव सुमित जाजोदिया, कोषाध्यक्ष अभिनंदन कुमार जायसवाल लक्की, जस्सी सिंह पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष संजीव उर्वशी, पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पदम साबू, पूर्व अध्यक्ष एमजेफ बनवारी लाल अग्रवाल, दामोदर कसेरा, शिव कुमार लाल, मनमोहन केसरी, विशाल कुमार बिट्टू, शशि किरण जयसवाल, किरण केसरी, अनुराधा प्रसाद, सत्यभामा अग्रवाल, रीता कुमारी गुप्ता, ओम प्रकाश साहू, विजय लक्ष्मी उर्वशी, हेमंत कुमार, सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, संजय अग्रवाल, अरुण केसरी, रीता लाल, ममता गुप्ता व कुसुम अग्रवाल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
