गुमला के नौ स्कूलों में होगी ‘भारत को जानो’ परीक्षा

भारत विकास परिषद गुमला द्वारा आयोजित भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा आज विभिन्न स्कूलों में संपन्न होगी. परीक्षा की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

गुमला. भारत विकास परिषद शाखा गुमला की बैठक रविवार को होटल बिंदेश सभागार में जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ‘भारत को जानो’ अखिल भारतीय लिखित परीक्षा-2026 के आयोजन को लेकर चर्चा की गयी. बताया गया कि गुमला नगर और आसपास के नौ स्कूलों में 31 अगस्त को परीक्षा आयोजित होगी.

इन स्कूलों में होगी परीक्षा

परीक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, स्टार डीपीएस, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, ऑक्सब्रीज रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल डुमरडीह, सरस्वती शिशु मंदिर शिवनगर, बनवारी लाल साहू सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भलमंडा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर टोटो और डीएस हॉली चाइल्ड स्कूल चैरंबा खोरा में होगी.

10 सितंबर को होगा जिलास्तरीय आयोजन

बैठक में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का जिलास्तरीय आयोजन 10 सितंबर को बस स्टैंड रोड स्थित मनोकामना शिव मंदिर हॉल में कराने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सरजु प्रसाद साहू और द्वारिका मिश्र सुमन को संयोजक के रूप में दी गयी.

नेपाल त्रासदी पर जतायी संवेदना

बैठक में पड़ोसी देश नेपाल में हाल में हुई त्रासदी पर सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की. दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की. बैठक में संरक्षक विनय लाल, जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता, सचिव राकेश कुमार वर्मा, सरजु प्रसाद साहू, मनमोहन सिंह, डॉ अमित कुमार, मनमोहन केसरी, रितेश कुमार, संदीप कुमार प्रसाद, संचित सिंह और मीडिया प्रभारी द्वारिका मिश्र सुमन मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >