केशरवानी वैश्य समाज की गुमला नगर इकाई की नयी कमेटी गठित, बजरंग प्रसाद बने अध्यक्ष

गुमला में केशरवानी वैश्य समाज की नई नगर इकाई का गठन किया गया है। बजरंग प्रसाद केशरी को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि मुकेश कुमार कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। इस बैठक में समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने के मुद्दों पर चर्चा हुई।

गुमला. केशरवानी वैश्य समाज गुमला नगर इकाई की बैठक बस स्टैंड रोड स्थित श्री शिव मंदिर परिसर में मुकेश केशरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी.

झारखंड प्रदेश केशरवानी वैश्य समाज के निर्देश के आलोक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से नगर इकाई की नयी कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया. कमेटी का कार्यकाल एक वर्ष का होगा. नयी कमेटी में बजरंग प्रसाद केशरी को अध्यक्ष, मुकेश कुमार केशरी को कार्यकारी अध्यक्ष, अजय कुमार केशरी, मनमोहन केशरी और मनोज कुमार केशरी को उपाध्यक्ष, विक्की केशरी को सचिव, हिमांशु आनंद केशरी और मनीष कुमार केशरी को सह सचिव, उज्जवल केशरी को कोषाध्यक्ष, संतोष केशरवानी को सह कोषाध्यक्ष, राहुल केशरी को मीडिया प्रभारी तथा मोहित केशरी और केतन केशरी को सूचना मंत्री चुना गया.

संरक्षक मंडल में राधा प्रसाद केशरी, दुर्गा केशरी, राजेंद्र प्रसाद केशरी, हरिओम लाल केशरी, प्रो. प्रेम कुमार केशरी, विनोद केशरी, अरुण केशरी, रमेश केशरी, प्रदीप केशरी, संतोष केशरी (हार्डवेयर), सुनील केशरी (मेडिकल), सुनील केशरी, संजय केशरी, उमेश केशरी और किशोर केशरी को शामिल किया गया.

वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मिंटू केशरी, संजू केशरी, विवेक केशरी, सुधांशु केशरी, सुमित केशरी, अभिषेक केशरी बिट्टू, गौरव केशरी, एशभ राज केशरी, नितेश केशरी, सौरभ केशरी, प्रभात केशरी, प्रशांत केशरी, अमित केशरी (हर्ष), दीपक केशरी मुन्ना, विनय केशरवानी, पवन केशरी, दीपक केशरी, संजय केशरी, स्मित केशरी गोलू और प्रकाश केशरी को चुना गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >