केंद्रीय विद्यालय के विकास को लेकर वीएमसी बैठक, डीसी ने दिए जरूरी निर्देश

गुमला केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विद्यालय के विकास और शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई.

गुमला. केंद्रीय विद्यालय गुमला में विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) की बैठक गुरुवार को उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक गतिविधियों तथा समग्र विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक के दौरान पिछली बैठक में लिए गये निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी.

साथ ही जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी, केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रमुख कार्यक्रमों, अस्थायी व निर्माणाधीन भवन की अद्यतन रिपोर्ट तथा पुरानी व अनुपयोगी सामग्रियों के नियमानुसार निस्तारण पर विचार-विमर्श किया गया.

उपायुक्त ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, जिला लेखा पदाधिकारी प्रदीप टोप्पो, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के प्रतिनिधि डॉ डी सुम्बराई, ईशा बेला होरो, सुरेश उरांव, अभिमन्यु नायक, अनिता मिंज व जियाउल हसन, प्राचार्य शीला तिग्गा, जयप्रकाश जोशी, क्लेमेंट इंदवार तथा दिव्य ज्योति आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >