भाजपा के ‘कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम के लिए 17 मंडलों में संयोजक नियुक्त

भाजपा गुमला ने 'कहानी बदलाव की' कार्यक्रम के लिए 17 मंडलों में संयोजक नियुक्त किए हैं. ये कार्यकर्ता सेवा और जनकल्याण की गतिविधियों का संचालन करेंगे.

गुमला. भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला के तत्वावधान में चल रहे सेवा संकल्प उत्सव के तहत ‘कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम के संचालन के लिए जिले के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं को संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है. जिला अध्यक्ष सागर उरांव के निर्देशानुसार 17 मंडलों के लिए संयोजकों की सूची जारी की गयी है.

मंडलों के लिए संयोजकों की सूची जारी

जारी सूची के अनुसार रायडीह मंडल में दिनानाथ साहू, गुमला नगर में कुलदीप राम, भरनो में प्रेम कुमार सिंह, टोटो में मनोज तिवारी, आदर में भोला गोप, जारी में सरवन भगत, कामडारा में श्याम प्रसाद, बिशुनपुर में अजीत उरांव, चैनपुर में शिवा नायक और गुमला मंडल में छोटू गोप को संयोजक बनाया गया है. इसी तरह बसिया मंडल की जिम्मेदारी बेजू गोप, पुसो की रंजीत साहू, पालकोट की अशोक साहू, डुमरी की राजेश कुमार केशरी, घाघरा की रूपेश कुमार सिंह, सिसई की मनोहर नायक और मुरकुंडा मंडल की जिम्मेदारी विष्णु तिर्की को दी गयी है.

सेवा और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों पर जोर

अभियान के जिला संयोजक हरिहर कुमार साहू ने बताया कि ‘कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और समाज में आये बदलाव से जुड़ी गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाया जायेगा. इसके लिए सभी मंडल संयोजकों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. पार्टी की ओर से जारी सूची के बाद संबंधित मंडलों में कार्यक्रम के संचालन और गतिविधियों को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू करने की बात कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >