Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब से मिल रही है ठंड से राहत, मौसम को लेकर क्या है वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान, ये है लेटेस्ट अपडेट
Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड में फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार कई जिलों का न्यूनतम तापमान नीचे जा सकता है. अगले चार-पांच दिनों के मौसम की बात करें, तो रांची के मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि मौसम शुष्क रहेगा.
Amritsar: Locals warm themselves near a bonfire on a cold winter morning, in Amritsar, Wednesday, Dec. 16, 2020. (PTI Photo)(PTI16-12-2020_000221B)
Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड में फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार कई जिलों का न्यूनतम तापमान नीचे जा सकता है. अगले चार-पांच दिनों के मौसम की बात करें, तो रांची के मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि मौसम शुष्क रहेगा.
मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. कुछ जिलों का न्यूनतम तापमान नीचे जा सकता है. खासकर कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, पलामू व गढ़वा का न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, इन जिलों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट
झारखंड के सरायकेला और खरसावां जिला को छोड़ शेष जिलों का न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. रविवार को राजधानी के अधिकतम तापमान (22.8 डिग्री सेल्सियस) में गिरावट हुई. न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में बदल रहा है मौसम का मिजाज, वज्रपात की भी है आशंका, मौसम वैज्ञानिकों का ये है पूर्वानुमान
झारखंड के कई जिलों में शनिवार को ओलावृष्टि हुई. इसके साथ ही बारिश हुई. रविवार को आसमान साफ रहा. रविवार को सुबह में कहीं-कहीं कोहरा छाया रहा.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, किन जिलों में चलेगी शीतलहर, कब से हैं बारिश के आसार, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान
Posted By : Guru Swarup Mishra