कोरोना के दौरान बच्चों को दी जाने वाली पोषण राशि का अब तक नहीं हुआ वितरण, अधिकारी बोले- कार्रवाई होगी

कोविड महामारी के बीच बच्चों को दी जाने वाली पोषण राशि का वितरण अब तक नहीं किया गया है. जबकि इसकी राशि जून माह में ही विद्यालय के खाते में आ गया था. एचएम जनार्दन प्रसाद साहू ने इसके लिए तकनीकी समस्याओं का हवाला दिया है.

गुमला: गुमला जिला के पालकोट प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय पोजेंगा में कोविड महामारी के दौरान बच्चों को दी जानेवाली पोषण राशि को बच्चों के बीच अब तक वितरित नहीं किये जाने व बीआरसी कार्यालय में उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार कोरोना काल के दौरान बच्चों को दी जानी वाली पोषण राशि जून माह में ही विद्यालय के खाते में आ गया है.

पंरतु तीन माह बीत जाने के बाद भी उक्त पैसे का बच्चों के बीच वितरण नहीं किया गया है. इस संबंध में एचएम जनार्दन प्रसाद साहू ने बताया कि जून माह में कुल 52 बच्चों के लिए 90 हजार रुपये खाता में आया है. पर तकनीकी कारणों से उस रुपये का वितरण नहीं कर पाये हैं.

जल्द ही पैसे की निकासी कर बच्चों के बीच बांट दिया जायेगा. वहीं उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने के संबंध में एचएम ने बताया कि कार्यालय द्वारा दबाव था. इसलिए उपयोगिता प्रमाण पत्र पहले ही जमा कर दिया गया है. इस मामले में डीइइओ वसीम अहमद ने कहा कि बिना पैसे आवंटित किए उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करना गलत है. इस पर जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >