Jharkhand Crime News : गुमला में सीआरपीएफ जवान ने अपनी ही रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कुछ दिनों पहले ही छुट्टी से लौटे थे कैंप

Jharkhand Crime News, Gumla News, गुमला न्यूज (दुर्जय पासवान) : झारखंड के गुमला जिले के घोर नक्सल प्रभावित बिशुनपुर थाना के बनारी पुलिस पिकेट में पदस्थापित सीआरपीएफ 158 बटालियन के सिपाही सोमपाल सिंह (39 वर्ष) ने अपने ही रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वे मेरठ के भावना थाना स्थित छुछई गांव के रहने वाले थे. 10 दिन पहले ही वे छुट्टी से वापस कैंप लौटे थे.

Jharkhand Crime News, Gumla News, गुमला न्यूज (दुर्जय पासवान) : झारखंड के गुमला जिले के घोर नक्सल प्रभावित बिशुनपुर थाना के बनारी पुलिस पिकेट में पदस्थापित सीआरपीएफ 158 बटालियन के सिपाही सोमपाल सिंह (39 वर्ष) ने अपने ही रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वे मेरठ के भावना थाना स्थित छुछई गांव के रहने वाले थे. 10 दिन पहले ही वे छुट्टी से वापस कैंप लौटे थे.

बताया जाता है कि सिपाही सोमपाल सिंह शादीशुदा थे. एक बेटा और एक बेटी है. सिपाही ने क्यों आत्महत्या की. इसका पता नहीं चल सका है. घटना गुरुवार की रात 9:45 बजे की है. गुरुवार को सोमपाल सिंह ने अपने साथियों के साथ वॉलीबॉल मैच खेला. इसके बाद बनारी कैंप में ही अपने एक साथी के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए. पार्टी के बाद रात को वह अपने कमरे में चले गये. जहां उन्होंने अपनी ही रायफल से गर्दन पर गोली मार ली.

Also Read: झारखंड के गुमला में भाकपा माओवादियों ने किया IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ के जवान रॉबिन्स कुमार घायल, हेलीकॉप्टर से भेजे गये रांची

साथी जवानों ने बताया कि सोमपाल ने क्यों आत्महत्या की. इसका पता नहीं चल पा रहा है. जैसे ही रात को गोली चली. सभी साथी उनके कमरे में गए. जहां वह मृत पड़े हुए थे. 158 बटालियन के अधिकारी ने बताया कि सिपाही के शव का पोस्टमार्टम व कोरोना जांच के बाद फ्लाइट से शव को उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा.

Also Read: Jharkhand Crime News : गुमला के नरसंहार पर बोले उपायुक्त, एक सप्ताह के अंदर सलाखों के पीछे होंगे अपराधी

इस घटना से मृतक सिपाही के साथी व बटालियन में शोक है. बताया जा रहा है कि सोमपाल कुछ दिनों की छुट्टी पर घर गये थे. 10 दिन पहले वे छुट्टी से वापस लौटे थे. यहां बता दें कि बनारी कैंप के जवान अक्सर नक्सल अभियान में शामिल रहते हैं. बिशुनपुर इलाके से नक्सलियों के खात्मे के लिए बनारी में पुलिस पिकेट की स्थापना की गयी है. गुमला में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारने तथा Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Also Read: Jharkhand Crime News : गुमला के कामडारा में नरसंहार की तीसरी घटना, एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या का जानें पूरा सच

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >