Jharkhand Budget Session 2021 LIVE : किसानों की कर्जमाफी, सड़क निर्माण और फ्री एम्बुलेंस की घोषणा, पढ़िए हेमंत सरकार के दूसरे बजट की खास बातें

Jharkhand Budget Session 2021 Live : झारखंड सरकार ने बुधवार (3 मार्च, 2021) को वित्तीय वर्ष 2021- 22 का बजट पेश किया. वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने 91,270 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. वहीं, सदन में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन भी जारी रहा. मंगलवार को बजट सत्र के दौरान सदन से बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि इस बार का बजट बहुत मेहनत और सोच-विचार के साथ तैयार किया गया है. वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया है कि सराकर ने बिना किसी की राय लिए बजट तैयार की है. बजट से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बनें रहें.

Live Updates
2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

सदन की कार्यवाही गुरुवार 11 बजे तक के लिए हुआ स्थगित

झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 91,220 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, सड़क समेत कई योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बजट में राशि आवंटित किये. वहीं, कई नयी योजनाओं की जानकारी भी दी. वित्त मंत्री डॉ उरांव के बजट पेश करने के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गयी है

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

झारखंड बजट की खास बातें :

– राज्य में पर्यटन की असीम संभावना
– राज्य में नयी पर्यटन नीति प्रस्तावित
– लुगुबुरू और रजरप्पा वृहद पर्यटन क्षेत्र बनेंगे
– पर्यटक सुविधा केंद्र का प्रस्ताव

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

झारखंड बजट की खास बातें :

– वित्तीय वर्ष 2020- 21 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2000 किलोमीटर सड़क का हुआ निर्माण
– राज्य को 23,264 करोड़ राजस्व के तौर पर मिलने का अनुमान
– वित्तीय वर्ष 2021-22 में 69 एकलव्य स्कूल की स्थापना
– पथ निर्माण विभाग के लिए 3480 करोड़ का प्रावधान

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

झारखंड बजट की खास बातें :

– बिरसा ग्राम विकास योजना के लिए 61 करोड़ का प्रावधान
– किसान समृद्धि योजना के लिए 45 करोड़ का प्रावधान
– कृषि पशुपालन के लिए 18,653 करोड़ की राशि
– वित्तीय वर्ष 2021-22 में 3000 नये बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास निर्माण का लक्ष्य किया निर्धारित

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

झारखंड बजट की खास बातें :

– राजकोषीय घाटा 10,210 करोड़ होने का अनुमान
– मनरेगा योजना में मजदूरों का बढ़ाया गया मानदेय
– पंचायत समितियों के लिए 304 करोड़ का प्रावधान

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

झारखंड बजट की खास बातें :

– किसान सर्विस सेंटर की स्थापना की घोषण की
– मत्स्य उत्पादन में बढ़ावा देने की योजना
– मछुआरों को अनुदान में मिलेगा नाव
– गौ मुक्तिधाम योजना की होगी शुरुआत
– राजस्व बढ़ाने पर सरकार दे रही है जोर

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

– बिरसा ग्राम योजना के लिए 61 करोड़ की राशि

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

– कृषि पशुपालन के लिए 18,653 करोड़ की राशि

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

किसानों की कर्ज माफी के लिए 1200 करोड़ रुपये का प्रावधान

सदन में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है. इस दिशा में झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की शुरुआत भी हुई है. राज्य के किसानों को कर्ज माफी के लिए 1200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

सभी को भाेजन और सामाजिक न्याय वाला बजट

सदन में पेश कर रहे झारखंड बजट पर वित्त मंत्री डॉ उरांव ने कहा कि सभी को भोजन और सामाजिक न्याय वाला यह बजट है. इस बजट में सभी वर्गों के विकास पर जोर दिया गया है.

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना

राज्य सरकार ने किसानों को राहत देने के उद्देश्य से झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की शुरुआत हुई है. इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी.

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास संबंधी कई जानकारी सदन को दी. साथ ही इसके विकास के लिए खर्च होने वाली राशि का भी जिक्र किया. वहीं, कोरोना योद्धाओं को वित्त मंत्री ने नमन किया. साथ ही कृषि और गैर कृषि क्षेत्र में रोजगार सृजन पर जोर दिया.

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

91,270 करोड़ रुपये का बजट हुआ पेश

झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव सदन में बजट पेश कर रहे हैं. वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 91,270 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. वहीं, विपक्ष वेल में आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्पीकर बार- बार विपक्षी विधायकों को शांत रहने की अपील कर रहे हैं.

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव बजट कर रहे हैं पेश

विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित हुआ सदन एक बार फिर शुरू हुआ. सदन शुरू होते ही जहां विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव सदन में बजट पेश कर रहे हैं.

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

बजट सत्र शुरू होते ही विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

झारखंड का बजट सत्र बुधवार को शुरू हुआ. पौड़ेयाहाट विधानसभा के विधायक प्रदीप यादव के सदन में संबोधन करते ही विपक्ष का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. विपक्ष नारे लिखे टी शर्ट पहन कर सदन में पहुंचे थे. इस पर स्पीकर ने नारे लिखे टी शर्ट पहन कर सदन में नहीं आने की अपील की, लेकिन विपक्ष अपनी बातों पर ही अड़े रहें. इस दौरान सदन में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है.

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

प्रगति पथ पर अग्रसर होगा झारखंड का बजट : वित्त मंत्री

आज झारखंड का बजट पेश होना है. झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव सदन में बजट पेश करेंगे. इससे पूर्व पत्रकारों से बात करते हुए डॉ उरांव ने कहा कि इस बार का बजट राज्य को आगे बढ़ाने वाला होगा. इस बजट में सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखा गया है. इस बजट से राज्य प्रगति पथ पर अग्रसर होगा.

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

90 हजार करोड़ का बजट होने का अुनमान

वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट का आकार 90 हजार करोड़ रुपये के करीब होने का अनुमान है. बजट में राज्य के सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है. इस बार कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा व कल्याण पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

भाजपा विधायकों का विरोध प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा के बाहर बुधवार को भी भाजपा विधायकों का विरोध प्रदर्शन जारी है. नियोजन नीति समेत अन्य मांगों को लेकर भाजपा हेमंत सरकार पर निशाना साध रही है. वहीं, राज्य के सभी प्रखंडों में अंचलाधिकारी की नियुक्ति की मांग की जा रही है.

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

अब से कुछ देर में पेश होगा झारखंड का बजट

वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट अब से कुछ देर में झारखंड विधानसभा में पेश होगा. झारखंड क वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव राज्य का बजट पेश करेंगे. इससे पहले वित्त मंत्री डॉ उरांव अपने विभाग के अधिकारियों के साथ मिले. उसके बाद बजट पेश करने के लिए श्री उरांव झारखंड विधानसभा पहुंच गये.

9:43 AM. 3 Mar 21 9:43 AM. 3 Mar

इन लोगों के इर्द गिर्द घूमता रह सकता है राज्य का बजट

सीएम सोरेन कोरोना काल के विषम परिस्थितियों के बावजूद बजट आकार में चार हजार करोड़ की वृद्धि कर सकती है. यह बजट खास कर के गांव, गरीब, किसान, महिलाओं, युवाओं, कमजोर और वंचित तबके के इर्द-गिर्द सिमटा दिखाई दे सकता है

9:43 AM. 3 Mar 21 9:43 AM. 3 Mar

अनुपूरक बजट पास होते वक्त भाजपा ने किया खूब हंगामा

हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का 7323.24 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट मंगलवार को सदन से पारित हो गया. सदन ने इससे संबंधित विनियोग विधेयक को भी पारित कर दिया. सरकार ने सोमवार को अनुपूरक बजट पेश किया था. सरकार का जवाब देते हुए राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि विपक्ष अनुपूरक बजट को लेकर सवाल उठा रहा है. उनको पता होना चाहिए कि विकास के लिए अनुपूरक बजट जरूरी है. अनुपूरक बजट पर कटौती प्रस्ताव भाजपा के अनंत ओझा ने पेश किया. उन्होंने सरकार को मजदूर विरोधी बताया. कहा कि नियोजन नीति रद्द कर सरकार नियुक्ति रोकना चाहती है. इसके बाद भाजपा विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया.

9:43 AM. 3 Mar 21 9:43 AM. 3 Mar

गन्ना किसानों के विकास के लिए 30 करोड़ से अधिक का प्रावधान

आपको बता दें कि राज्य में पहली बार गन्ना विकास के लिए भी 30 करोड़ से अधिक का प्रावधान करने की संभावना जताई जा रही है

8:54 AM. 3 Mar 21 8:54 AM. 3 Mar

यह हो सकता है खास

किसी नये कर का प्रावधान नहीं, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा व कल्याण पर विशेष बल

कुछ पुरानी योजनाओं को समाप्त किया जायेगा, कुछ नयी योजनाओं की शुरुआत का भी प्रावधान

2:40 PM. 3 Mar 21 2:40 PM. 3 Mar

हर वर्ग के लिए बजट में कुछ न कुछ रहेगा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस बार का बजट बहुत मेहनत और सोच-विचार के साथ तैयार किया गया है. राज्य के सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है. इसमें हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है. इधर, जानकारों का कहना है कि इस बार राज्य सरकार के बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा व कल्याण पर विशेष बल दिया गया है.

Posted By : Samir Ranjan.

मुख्य बातें

Jharkhand Budget Session 2021 Live : झारखंड सरकार ने बुधवार (3 मार्च, 2021) को वित्तीय वर्ष 2021- 22 का बजट पेश किया. वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने 91,270 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. वहीं, सदन में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन भी जारी रहा. मंगलवार को बजट सत्र के दौरान सदन से बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि इस बार का बजट बहुत मेहनत और सोच-विचार के साथ तैयार किया गया है. वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया है कि सराकर ने बिना किसी की राय लिए बजट तैयार की है. बजट से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बनें रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >