Jharkhand JAC 12th result 2020 : झारखंड बोर्ड रिजल्ट का टाइम बदला, अब इस समय निकलेगा

Jharkhand Board (JAC) 12th (Inter) Science, Arts, Commerce Result 2020 : (रांची) झारखंड जैक इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए अच्छी खबर है. आज आपका इंतजार खत्म होनेवाला है. झारखंड जैक द्वारा इंटरमीडिएट के तीनों संकायों का रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी किया जायेगा. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) सभागार में इंटरमीडिएट का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जायेगा.

Live Updates
1:43 PM. 17 Jul 20 1:43 PM. 17 Jul

जैक की तैयारी पूरी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित करने को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. जैक के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि आज शाम पांच बजे रिजल्ट की घोषणा कर दी जायेगी. पहले दोपहर एक बजे का समय तय था, लेकिन अब समय में बदलाव किया गया है.

1:43 PM. 17 Jul 20 1:43 PM. 17 Jul

तीनों संकायों का एक साथ रिजल्ट

झारखंड इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 2,34,363 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसमें साइंस संकाय में 76,585, कॉमर्स में 28,515 और आर्ट्स में 1,29263 परीक्षार्थी हैं.

1:43 PM. 17 Jul 20 1:43 PM. 17 Jul

इंटर के तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ

झारखंड जैक 12वीं बोर्ड के तीनों संकायों (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स ) के परीक्षार्थियों के लिए आज का दिन बेहद अहम है. रिजल्ट को लेकर लंबे समय से विद्यार्थियों को इंतजार था. आज शाम पांच बजे जैक सभागार में रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जायेगा. आपको बता दें कि 2.35 लाख परीक्षार्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है.

1:43 PM. 17 Jul 20 1:43 PM. 17 Jul

फरवरी में हुई थी परीक्षा

झारखंड इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 से 28 फरवरी के बीच हुई थी. कुल 470 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गयी थी. आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद से मैट्रिक के अलावा आठवीं, नौवीं, 11वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है.

1:43 PM. 17 Jul 20 1:43 PM. 17 Jul

आज शाम पांच बजे इंटर का रिजल्ट

झारखंड जैक 12वीं बोर्ड के तीनों संकायों का रिजल्ट आज शाम पांच बजे घोषित किया जायेगा. जैक सभागार में रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जायेगा. 2.35 लाख परीक्षार्थियों ने इंटर की परीक्षा दी थी. पहले दोपहर एक बजे रिजल्ट जारी किया जाना था, लेकिन अब समय में परिवर्तन कर दिया गया है.

1:43 PM. 17 Jul 20 1:43 PM. 17 Jul

शाम पांच बजे आयेगा रिजल्ट 

झारखंड इंटर का रिजल्ट अब दोपहर एक बजे की जगह शाम पांच बजे जारी होगा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

1:43 PM. 17 Jul 20 1:43 PM. 17 Jul

रांची जिले से सर्वाधिक परीक्षार्थी

झारखंड इंटरमीडिएट में सबसे अधिक परीक्षार्थी रांची जिले से हैं. इन परीक्षार्थियों की संख्या 32,960 है. इसके बाद अन्य जिलों से अधिक परीक्षार्थी शामिल हैं. ये जिले हैं पलामू, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह और बोकारो.

1:43 PM. 17 Jul 20 1:43 PM. 17 Jul

तीनों संकायों का एक साथ रिजल्ट

झारखंड इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 2,34,363 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसमें विज्ञान संकाय में 76,585, कॉमर्स में 28,515 और आर्ट्स में 1, 29,263 परीक्षार्थी हैं.

1:43 PM. 17 Jul 20 1:43 PM. 17 Jul

लॉकडाउन के कारण रिजल्ट में देरी

लॉकडाउन के कारण इंटर का रिजल्ट घोषित करने में देरी हुई है. कॉपियों की जांच देर से शुरू हुई थी. इस कारण मूल्यांकन कार्य पूरा होने में वक्त लगा. आज झारखंड इंटरमीडिएट के 2.35 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार कुछ देर में खत्म होनेवाला है.

1:43 PM. 17 Jul 20 1:43 PM. 17 Jul

जैक की तैयारी पूरी, रिजल्ट आज

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित करने को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. जैक के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि आज दोपहर एक बजे रिजल्ट की घोषणा कर दी जायेगी.

1:43 PM. 17 Jul 20 1:43 PM. 17 Jul

तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा इंटरमीडिएट आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आज एक साथ जारी किया जायेगा. अमूमन तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ घोषित नहीं किया जाता रहा है.

1:43 PM. 17 Jul 20 1:43 PM. 17 Jul

लंबे समय से था रिजल्ट का इंतजार

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आज इंटर का रिजल्ट घोषित किया जायेगा. लंबे समय से परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार था. दोपहर एक बजे आज रिजल्ट जारी होगा.

1:43 PM. 17 Jul 20 1:43 PM. 17 Jul

ऑनलाइन रिजल्ट होगा जारी

झारखंड जैक इंटरमीडिएट के तीनों संकायों (साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स) का रिजल्ट आज जारी किया जायेगा. रांची के नामकुम स्थित जैक सभागार में दोपहर एक बजे रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जायेगा.

1:43 PM. 17 Jul 20 1:43 PM. 17 Jul

इंटरमीडिएट के रिजल्ट की घोषणा आज

झारखंड इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज घोषित किया जायेगा. दोपहर एक बजे ऑनलाइन रिजल्ट की घोषणा होगी. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो रिजल्ट जारी करेंगे.

10:19 AM. 17 Jul 20 10:19 AM. 17 Jul

शिक्षा मंत्री आज करेंगे रिजल्ट की घोषणा

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो आज इंटरमीडिएट के तीनों संकायों (साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स) के रिजल्ट की घोषणा करेंगे. रांची के नामकुम स्थित जैक सभागार में दोपहर एक बजे ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया जायेगा.

10:19 AM. 17 Jul 20 10:19 AM. 17 Jul

तीनों संकायों का रिजल्ट आज

झारखंड जैक इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है. आज आपका लंबा इंतजार खत्म होनेवाला है. झारखंड जैक इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज आनेवाला है. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आज दोपहर एक बजे इंटरमीडिएट के तीनों संकायों का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जायेगा.

10:19 AM. 17 Jul 20 10:19 AM. 17 Jul

आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

इंटरमीडिएट के विद्यार्थी रिजल्ट जारी होने के बाद जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. jac.nic.in, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in एवं jharresults.nic.in पर रिजल्ट देखा जा सकता है.

10:19 AM. 17 Jul 20 10:19 AM. 17 Jul

लॉकडाउन के कारण हुई देरी

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर लागू लॉकडाउन के कारण जैक द्वारा कॉपियों के मूल्यांकन का काम देर से शुरू हुआ था. इस कारण रिजल्ट जारी होने में देरी हुई. 2.35 लाख छात्र-छात्राओं ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. 470 सेंटरों पर परीक्षा हुई थी.

10:19 AM. 17 Jul 20 10:19 AM. 17 Jul

ऑनलाइन रिजल्ट होगा जारी

झारखंड अकादमिक परिषद द्वारा इंटरमीडिएट साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की कॉपियों की जांच की जा चुकी है. कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है. आज रिजल्ट की घोषणा की जायेगी. जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया जायेगा.

10:19 AM. 17 Jul 20 10:19 AM. 17 Jul

शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा

झारखंड जैक इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को लंबे समय से परीक्षाफल का इंतजार था. वे बेसब्री से रिजल्ट घोषित किये जाने का इंतजार कर रहे थे. आपका इंतजार आज खत्म हो जायेगा. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जायेगा.

8:57 AM. 17 Jul 20 8:57 AM. 17 Jul

तीनों संकायों का रिजल्ट आज

झारखंड जैक इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है. आज आपका लंबा इंतजार खत्म होनेवाला है. झारखंड जैक इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज आनेवाला है. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आज दोपहर एक बजे इंटरमीडिएट के तीनों संकायों का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जायेगा.

8:57 AM. 17 Jul 20 8:57 AM. 17 Jul

Posted By : Guru Swarup Mishra

मुख्य बातें

Jharkhand Board (JAC) 12th (Inter) Science, Arts, Commerce Result 2020 : (रांची) झारखंड जैक इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए अच्छी खबर है. आज आपका इंतजार खत्म होनेवाला है. झारखंड जैक द्वारा इंटरमीडिएट के तीनों संकायों का रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी किया जायेगा. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) सभागार में इंटरमीडिएट का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >