गुमला. झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा जिला कमेटी गुमला की अहम बैठक छह सितंबर को घाघरा प्रखंड स्थित शिबू सोरेन चौक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय घाघरा के पास सुबह 11 बजे से शुरू होगी. मोर्चा के मुख्य संयोजक मनोज कुमार भगत ने बताया कि बैठक में झारखंड आंदोलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जायेगा.
आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
मनोज कुमार भगत ने बताया कि बैठक में झारखंड आंदोलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ आंदोलनकारियों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जायेगा. उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की एकजुटता और आगामी रणनीति तय करने के लिए बैठक महत्वपूर्ण है.
ये भी पढ़ें: Teacher's Day Special : शिक्षक सिर्फ किताब नहीं पढ़ाता, जीवन की दिशा भी तय करता है
बुद्धिजीवियों और आंदोलनकारियों से शामिल होने की अपील
उन्होंने सभी प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों एवं झारखंड आंदोलनकारी सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: आधी रात गांव में घुसा जंगली हाथी, मकान तोड़ा और फसल रौंदी; बाल-बाल बचा परिवार
