खनन कार्य पूरा हो चुके क्षेत्रों में गड्ढों भरने का निर्देश

खनन कार्य पूरा हो चुके क्षेत्रों में गड्ढों भरने का निर्देश

गुमला. अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज के नेतृत्व में जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, अंचलाधिकारी बिशुनपुर, थाना प्रभारी गुरदारी एवं खनन निरीक्षक ने संयुक्त रूप से हिंडाल्को कंपनी के मौजा गुरदरी स्थित धारित खनन पट्टा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया. इस दौरान हिंडाल्को के महाप्रबंधक, खान प्रबंधक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. निरीक्षण के क्रम में टीम ने खनन क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए खनन पद्धति की जानकारी प्राप्त की गयी तथा अनुमोदित खनन योजना, पर्यावरणीय स्वीकृति व विस्फोटक कार्यों को नियमानुसार संचालित करने संबंधी निर्देश दिये गये. कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया. निरीक्षण के दौरान अन्य बिंदुओं की भी जांच की गयी तथा खनन कार्य पूरा हो चुके गड्ढों की भराई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. रैयत सत्य प्रकाश हुरहुरिया ने उपायुक्त को दिये गये आवेदन के आलोक में उनकी भूमि पर सहमति के बिना खनन कार्य किये जाने की शिकायत की जांच की गयी. इस दौरान आवेदक की अनुपस्थिति के कारण अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी बिशुनपुर को आवेदक, कंपनी प्रतिनिधि, मुखिया व ग्राम प्रधान समेत अन्य संबंधित पक्षों की उपस्थिति में तिथि निर्धारित कर भूमि का मापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान खनिज से लदे बॉक्साइट ट्रकों की भी जांच की गयी, जिसमें खनिज परिवहन चालान की पुष्टि की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >