गुमला. गुमला शहर के डीएसपी रोड स्थित इंस्पायर कंप्यूटर इंस्टिट्यूट का उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमन यादव ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया. इंस्पायर कंप्यूटर के निदेशक मनमोहन प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया.
विजय कुमार ने संस्थान से जुड़े पाठ्यक्रमों, कोर्स फीस और इंस्पायर कंप्यूटर से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. अमन यादव ने अपने विचार रखे. भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र उरांव, वार्ड पार्षद शैल मिश्रा और भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री अनीता देवी ने भी संबोधित किया.
उद्घाटन समारोह में आइआइएसटी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के निदेशक गुंजन कुमार, गुरुकुल के प्रीतम कुमार और शिक्षक नीलेश कुमार उपस्थित थे. उद्घाटन के दिन ही अभिषेक उरांव, समीर उरांव और रश्मि बाड़ा ने नामांकन लिया. अनुराधा कुमारी, शांता टोप्पो, सरिता देवी, विजय कुमार साय, सिया कुमारी और अभिषेक ने कार्यालय पहुंचकर पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी ली.
