भारतीय संस्कृति को घर-घर पहुंचाने की पहल, गुमला में अभियान का आगाज

गुमला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संस्कृति ज्ञान महाअभियान शुरू हुआ। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों को घर-घर तक पहुँचाना है।

गुमला. विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में संस्कृति ज्ञान महाअभियान का शुभारंभ किया गया. अभियान के तहत गुमला विभाग के लगभग तीन हजार अभिभावकों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी व अभियान प्रमुख सह विभाग संयोजक आचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी ने किया. वंदना सभा के दौरान उपस्थित अभिभावकों व भैया-बहनों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए संस्कृति बोध माला की पुस्तकें भेंट की गयी.

अभियान संयोजक देवेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति का ज्ञान ही हमारी पहचान और जीवन-मूल्यों का मुख्य आधार है. अभिभावकों के सहयोग से इसे घर-घर तक पहुंचाया जायेगा. प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने कहा कि अपनी समृद्ध संस्कृति व गौरवशाली परंपराओं को जानकर ही हम एक संस्कारित समाज और श्रेष्ठ भारत का निर्माण कर सकते हैं. विद्यालय परिवार ने अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी अभिभावकों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >