अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पलटा हाइवा, चालक ने कूदकर बचाई जान, खलासी फंसा

गुमला के सोसो में भारतमाला परियोजना का हाइवा पुल के नीचे पलटा. चालक ने कूदकर जान बचाई, जबकि खलासी घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला.

गुमला: शहर के सोसो में सोमवार को एक हाइवा अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गया. हादसे के बाद चालक वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जबकि खलासी हाइवा के अंदर ही फंस गया. खलासी के वाहन में फंसे होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद खलासी को वाहन से बाहर निकाला. हादसे में खलासी को चोटें आई हैं.

ये भी पढ़ें- गुमला में नेचर क्योर सेंटर और शिव वेलनेस क्लिनिक का उद्घाटन

हादसे में पलटा हाइवा

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाइवा सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था. उमेश कुमार साहू ने बताया कि उक्त हाइवा भारतमाला सड़क परियोजना के कार्य में लगाया गया है. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने हादसे के कारणों की जानकारी ली. दुर्घटना के कारण कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >