किसान के आम बागवानी में लगी आग

बसिया थाना क्षेत्र के लोटवा गांव में दुर्गा महिला मंडल के अयोध्या सिंह के आम बागान में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी

4 गुम 5 में आग लगने से जल हुए आम पौधों के राख

बसिया. बसिया थाना क्षेत्र के लोटवा गांव में दुर्गा महिला मंडल के अयोध्या सिंह के आम बागान में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. जिससे 10 एकड़ जमीन में फलदार पेड़ के अलावा कई कीमती पेड़ भी जल गये. इस वर्ष करीब 100 से 150 नये पौधे लगाये गये थे. आग लगने से सभी नये पौधे पूरी तरह जलकर राख हो गये. वहीं बड़े पौधे भी झुलस गये. अयोध्या सिंह ने बताया कि इसी साल मनरेगा योजना अंतर्गत बिरसा मुंडा आम बागवानी के तहत आम बागवानी कराये थे. परंतु अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दिये जाने के कारण इस साल लगाये गये सभी आम के पौधे जल गये. जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. अयोध्या सिंह ने बसिया थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >