दूसरी महिला के साथ पति फरार, पत्नी ने थाना में की शिकायत

दूसरी महिला के साथ पति फरार, पत्नी ने थाना में की शिकायत

गुमला. गुमला थाना के करौंदी नायकटोली की रिको देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने पति के एक महिला के साथ फरार होने की शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता ने बताया है कि उसका पति अमित नायक उसे और उसके छह बच्चों को छोड़ कर गांव की ही एक महिला के साथ भाग गया है. पीड़िता के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2008 में रीति-रिवाज के साथ हुई थी. महिला ने बताया कि परिवार पूरी तरह उसके पति पर निर्भर है, जबकि वह स्वयं मजदूरी कर घर-परिवार का पालन-पोषण करती रही है. आरोप है कि गांव की ही रहने वाली प्रतिमा ने उसके पति को अपने झांसे में लेकर शुक्रवार की सुबह अपने साथ भगा लिया. पीड़िता ने यह भी बताया हा कि उक्त महिला पहले से शादीशुदा है और अपने पति को छोड़ मायके में रह रही थी. महिला ने अपने आवेदन में पति के मोबाइल नंबर का भी उल्लेख करते हुए पुलिस से उसे जल्द खोजने और आरोपी युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >