ट्रक और स्विफ्ट डिजायर की सीधी भिड़ंत, कार चालक की मौत; एक घायल

रायडीह के एनएच-43 पर ट्रक और कार की टक्कर में महाराष्ट्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गुमलाः रायडीह थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-43 स्थित भलमंडा नीचे तीखा मोड़ के पास गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे ट्रक और मारुति स्विफ्ट डिजायर कार की सीधी भिड़ंत हो गई. हादसे में कार चालक आशीष अभ्यंकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, कार में सवार एक अन्य व्यक्ति सोपान आनंद राव नाटक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक और घायल महाराष्ट्र के अमरावती जिले स्तित दरियापुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- गुमला में पर्यटन स्थलों और खेल सुविधाओं का होगा कायाकल्प, डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

आमने-सामने हुई दोनों वाहनों की टक्कर

जानकारी के अनुसार, भारी वाहन ट्रक छत्तीसगढ़ से रांची की ओर जा रहा था, जबकि स्विफ्ट डिजायर कार रांची से गुमला की ओर आ रही थी. भलमंडा नीचे के तीखे मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा

घटना की सूचना मिलते ही रायडीह पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल सोपान आनंद राव नाटक और मृतक आशीष अभ्यंकर को सदर अस्पताल, गुमला भेजा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को जब्त कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- पुल टूटा, रास्ता बंद नहीं हुआ; गुमला में जान जोखिम में डालकर रोज सफर कर रहे ग्रामीण



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >