शादी का झांसा देकर गुमला की युवती के साथ बनाया यौन संबंध, अब कर रहा इनकार, पीड़िता ने लगायी मदद की गुहार

रायडीह थाना क्षेत्र की एक युवती ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर ग्राम हारता थाना आनंदपुर जिला पश्चिम सिंहभूम वर्तमान पता मनोहरपुर निवासी धनंजय साय पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

रायडीह थाना क्षेत्र की एक युवती ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर ग्राम हारता थाना आनंदपुर जिला पश्चिम सिंहभूम वर्तमान पता मनोहरपुर निवासी धनंजय साय पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

ज्ञापन में कहा है कि उपरोक्त युवक से मेरा डेढ़ साल से चल रहा था. उससे मेरी मुलाकात दीदी जीजा के घर आने जाने के दौरान हुआ था. और उससे दोस्ती हुई थी. उसने मुझे शादी करने का प्रस्ताव दिया, तो मैंने हामी भर दी. चूंकि उसने बताया कि वह नौकरी करता है. और मुझे अच्छे से ससुराल में रखने का वादा किया. समय बीतता गया. उसने मेरे साथ लगभग एक वर्ष तक लगातार संबंध बनाया. फिर वह नौकरी में चला गया.

नौकरी में जाने से पहले मैं गर्भवती हो गयी. इसी बीच मुझे दिल्ली लेकर भी गया. और दिल्ली से लौट कर मेरा गर्भपात करा दिया. उसने कहा कि तुमसे मैं शादी तो करूंगा, लेकिन शादी से पहले बच्चा होना समाज में शर्मनाक बात होगी. ऐसा कह मुझे मजबूर कर गर्भपात कराया.

उसके बाद जब मैं शादी की बात करती हूं, तो सख्त मना कर दिया. कहा कि मैं नौकरी में हूं. और मुझे अच्छा खासा दहेज के साथ शादी करने वाली युवती मिल गयी है. अब मैं तुमसे शादी क्यों करूं. मेरे द्वारा बार बार विनती करने के बाद भी उसने विवाह से इंकार कर दिया है. पीड़िता ने एसपी से न्याय दिलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >