गुमला का युवक दुबई में लापता, परिजन परेशान

गुमला के सिसई निवासी उदय गोप दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों ने प्रशासन से युवक की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।

गुमला. सिसई प्रखंड के नगर कुसुमटोली निवासी अमर गोप ने अपने पुत्र उदय गोप के दुबई में संदेहास्पद परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रशासन के समक्ष उठाते हुए तत्काल जांच व सुरक्षित बरामदगी की मांग की है. उदय गोप ने कल्याण गुरुकुल गुमला से टाइल्स टेक्नीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त किया था. प्रशिक्षण के बाद संस्था के माध्यम से उन्हें 17 मई 2026 को दुबई स्थित शोभा कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य करने के लिए भेजा गया था. परिजनों के अनुसार एक जुलाई 2026 को उदय गोप से अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी.

इसके बाद से उसका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है और परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है. पांच जुलाई 2026 को दुबई में उदय के साथ कार्यरत गांव के कुछ लोगों ने परिवार को सूचना दी कि उदय अपने कैंप अथवा कार्यस्थल पर मौजूद नहीं है. इस संबंध में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है. इस सूचना के बाद परिवार ने तत्काल कल्याण गुरुकुल गुमला के प्राचार्य से संपर्क कर मामले की जानकारी दी तथा शोभा कंस्ट्रक्शन कंपनी से आधिकारिक सूचना उपलब्ध कराने का आग्रह किया. हालांकि अब तक परिवार को कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी है. मामले में सबसे गंभीर पहलू यह सामने आया है कि उदय गोप अपने साथी नीरज कुजूर के साथ कहीं बाहर गया था.

अगले दिन नीरज अकेले कैंप लौट आया. बताया जा रहा है कि नीरज के पास उदय गोप का मोबाइल फोन और पहचान पत्र मौजूद था. पूछताछ करने पर उसने केवल इतना कहा कि उदय कहीं गुम हो गया है. लेकिन वह यह स्पष्ट नहीं कर सका कि उदय का मोबाइल और आइडी उसके पास कैसे पहुंचा. परिवार और अहीर सेना झारखंड ने डीसी, एसपी, श्रम अधीक्षक, अहतू थाना व सिसई थाना में आवेदन देकर इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने और उदय गोप की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >