गुमला ग्रामीण पोल्ट्री समिति का टर्नओवर 35 करोड़ रुपये, 1154 दीदियों को 3.20 करोड़ का मुनाफा

गुमला ग्रामीण पोल्ट्री स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड ने 35 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक टर्नओवर हासिल किया है. इस उपलब्धि से समिति से जुड़ी 1154 महिलाओं को 3.20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है.

प्रतिनिधि, गुमला. गुमला ग्रामीण पोल्ट्री स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की 24वीं वार्षिक आमसभा शनिवार को बख्तर साय मुंडल सिंह स्मृति भवन, गुमला में हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त दिलेश्वर महतो, विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा व उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया.

उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि गुमला जिले में महिलाएं बेहतर कार्य कर रही हैं. घर और खेतीबारी से लेकर व्यवसाय तक में महिलाएं अच्छा कर रही हैं, जिससे जिले की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है. उन्होंने महिलाओं को प्रशासनिक स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया.

जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा कि महिलाएं अब घुंघट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि घर-परिवार और समाज को उन्नति के मार्ग पर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिल रही है. जो महिलाएं कल तक घर तक सीमित थीं, अब वही घर-परिवार और समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं.

इससे पूर्व समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा देवी ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया और वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. समिति के मैनेजर अनुपम कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति का अब तक का सबसे अधिक 35 करोड़ रुपये का टर्नओवर रहा. इससे समिति से जुड़ी 1154 दीदियों को 3.20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है.

आमसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना और बजट संबंधी जानकारी भी साझा की गयी. कार्यक्रम में गत वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन महिला समूहों की सरिता मिंज, अभिलाषी खाखा व अनुकर्णी प्रशांति मिंज तथा मैट्रिक और इंटर के टॉप टेन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. मौके पर एकाउंटेंट विश्वजीत बारी, प्रोडक्शन इंचार्ज टेकचंद महतो, हरखमन बड़ाईक सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >