गुमला : 20 मवेशियों समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

चैनपुर थाना क्षेत्र की कातिंग पंचायत के बरटोली गांव से रविवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना पर 20 अवैध गोवंशीय पशुओं के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

चैनपुर थाना क्षेत्र की कातिंग पंचायत के बरटोली गांव से रविवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना पर 20 अवैध गोवंशीय पशुओं के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में फोरी निवासी एनामुल खान, जारी सिकरी निवासी शमसेर खान व कतरी गांव निवासी मुंतजीर खान शामिल हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि कातिंग गांव के रास्ते कुछ लोग गोवंशीय पशुओं को ले जा रहे हैं. इसके बाद चैनपुर थाना के एसआइ आलोक कुमार पुलिस दल-बल के साथ छापेमारी कर कार्रवाई की.

Also Read: गुमला : तीन युवकों ने कार सवार संग की मारपीट, गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >