PLFI कमांडर मुकेश के घर पहुंची गुमला पुलिस: घर की दीवारों पर चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर न करने पर होगी कुर्की-जब्ती

Gumla Police: गुमला में उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन है. प्रतिबंधित संगठन PLFI के कमांडर मुकेश चीक बड़ाइक के घर पालकोट पुलिस ने इश्तेहार चिपकाकर उसे अंतिम चेतावनी दी है. जेल से रिहा होने के बाद से फरार चल रहे मुकेश को सरेंडर करने को कहा गया है, अन्यथा उसके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी.

Gumla Police, गुमला (दुर्जय पासवान की रिपोर्ट): गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में उग्रवाद के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को कड़ा रुख अख्तियार किया. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के कुख्यात कमांडर मुकेश चीक बड़ाइक को न्यायालय में हाजिर होने के लिए पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया है. एएसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पहुंची सशस्त्र बल की टीम ने जब मुकेश के घर दबिश दी, तब वह वहां मौजूद नहीं था. पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में घर की दीवार पर कानूनी नोटिस चस्पा कर उसे आत्मसमर्पण करने की कड़ी चेतावनी दी.

जेल से रिहा होने के बाद से चल रहा है फरार

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुकेश चीक बड़ाइक को कुछ वर्ष पहले तापकारा पंचायत के देवगांव चापाटोली से उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था. जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद वह लंबे समय से फरार है और न्यायालय की किसी भी सुनवाई में उपस्थित नहीं हो रहा है. लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए गुमला सिविल कोर्ट ने उसके खिलाफ तामिला वारंट जारी किया है, जिसके तहत शनिवार को यह कार्रवाई की गई.

Also Read: सीबीएसई 10वीं में चतरा का शानदार प्रदर्शन, दुर्गा रानी यादव बनी जिला टॉपर

जल्द होगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

पुलिस ने मुकेश के परिजनों और ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से सूचित किया है कि यदि वह जल्द ही न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो कानून के तहत उसके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मुकेश काफी समय से गांव नहीं लौटा है. पुलिस टीम ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच इस कार्रवाई को पूरा किया और यह संदेश दिया कि कानून से भागना संभव नहीं होगा.

सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ी

गुमला की पालकोट पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में सक्रिय फरार उग्रवादियों की सूची तैयार की गई है. आने वाले दिनों में अन्य फरार अपराधियों के खिलाफ भी इसी तरह की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. प्रशासन का लक्ष्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम कसना है.

Also Read: मध्य प्रदेश बैंक डकैती के तार झारखंड से जुड़े: आईफोन की खरीदारी बनी पुलिस के लिए सुराग, SP ने की जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >