Gumla : एलआरडीसी ऑफिस की पेशकार 41 सौ रुपये घूस लेते गिरफ्तार

गुमला में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. एलआरडीसी ऑफिस की पेशकार वीणा देवी को 4100 रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है. एसीबी ने उसे अपने शिकंजे में ले लिया है. उसके घर की भी तलाशी ली गई.

Gumla News : गुमला में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. एलआरडीसी ऑफिस की पेशकार वीणा देवी को 4100 रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है. एसीबी ने उसे अपने शिकंजे में ले लिया है. उसके घर की भी तलाशी ली गई. बताया जा रहा है कि वीणा देवी ने एक दिव्यांग छंदू उरांव से जमीन के पावर ऑफ अटॉर्नी को लेकर 4100 घूस की डिमांड की थी. छंदू उरांव ने कहा था कि मैं गरीब आदमी हूं. इतना पैसा कहां से दे पाऊंगा. इसके बाद भी पेशकार वीणा देवी ने कहा था कि नजराना देना ही पड़ेगा. इसके बाद ही आपका जमीन का काम होगा. इससे परेशान होकर छंदू ने एसीबी को इसकी लिखित शिकायत की. एसीबी ने मामले की जांच की और जब मामला सही पाया तो मंगलवार को एसीबी की टीम गुमला पहुंची और वीणा देवी को 4100 घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. एसीबी की कार्रवाई के बाद गुमला में हड़कंप मच गया. कर्मचारी मामले की जानकारी लेने के लिए एसीबी के इर्द-गिर्द भटकते नजर आए. दिन के 1:00 बजे तक एसीबी की टीम वीणा देवी के घर की जांच करते रही. एसीबी को शक है कि कहीं वह अपने घर पर पैसा जमा कर तो नहीं रखी है.

Report : दुर्जय पासवान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >