गुमला: गणेश चतुर्थी के अवसर पर करमटोली रोड स्थित श्रीगणेश मंदिर में भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि, बुद्धि-विवेक एवं रिद्धि-सिद्धि की कामना की.
लड्डू, हलुवा और खीर का लगाया भोग
पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीगणेश को लड्डू, हलुवा, खीर एवं फल का भोग लगाया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. दिनभर मंदिर परिसर में महिला, पुरुष और बच्चों ने भजन-कीर्तन किया. इससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालु भक्ति गीतों में देर तक रमते रहे.
ये भी पढ़ें- 4.72 लाख से बना चेकडैम तीन माह में टूटा, निर्माण में अनियमितता का आरोप
चार घंटे चला विशेष भक्ति जागरण
शाम सात बजे से रात 11 बजे तक लक्ष्मण नगर गुमला की श्री महावीर कीर्तन मंडली ने विशेष भक्ति जागरण कीर्तन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में व्यास रामजी बाबा, हरेंद्र पुरी, सुबोध यादव, संजय राय, जोगेंद्र गोप, सत्येन्द्र कुमार, बिनोद केशरी, मोहन गोप, दिनेश साव, आनंद किशोर पंडा, राज कुमार, निरज कुमार, रामाशीष शर्मा, मोहन सिंह, राजेश दास, सुदामा बड़ाईक, ओमप्रकाश गुप्ता, रहमत जी, रविशंकर साव, राजेश पंडित, राजू साव, रूपलाल, चंदन साहु, उदय पासवान और दयानंद साव सहित कई लोग मौजूद रहे. आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश सोनी, बैजनाथ प्रसाद, भूषण कुमार एवं मुकेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
