गुमला की सड़कों पर अब नहीं चलेगी लापरवाही! जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत का निर्देश, दुर्घटनाओं पर डीसी सख्त

गुमला में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपायुक्त ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. जर्जर सड़कों, जलजमाव, ब्लैक स्पॉट और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

गुमला. गुमला में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जर्जर सड़कों, जलजमाव, ब्लैक स्पॉट, वाहन जांच और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए.

सिसई मुख्य मार्ग की मरम्मत शुरू नहीं होने पर नाराजगी

उपायुक्त ने सिसई मुख्य मार्ग की मरम्मत अब तक शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया. गुमला-जशपुर रोड (एनएच-78) को एनएचएआई को हैंडओवर करने की प्रक्रिया पूरी होने तक सड़क को दुरुस्त रखने को कहा गया.

गड्ढों की तत्काल मरम्मत का निर्देश

वहीं, गुमला-लोहरदगा मार्ग पर बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश एनएच के कार्यपालक अभियंता को दिया गया. घाघरा व नेतरहाट मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई जल्द कराने तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया.

पुलों के पास जलजमाव से बने गड्ढे होंगे दुरुस्त

बसिया पुल और कोयल नदी पुल के समीप जलजमाव से बने गड्ढों की मरम्मत और सुरक्षा उपाय शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. आंजन धाम रोड पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए गति नियंत्रण और अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया.

जलनिकासी और रिफ्लेक्टर पर भी जोर

घाघरा व लोहरदगा मार्ग पर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा भारतमाला सड़क निर्माण में लगे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का निर्देश एनएचएआई को दिया गया.

अस्पतालों में 24 घंटे एंबुलेंस और दवाओं की उपलब्धता

बैठक में सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल और सीएचसी में जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक तथा 24 घंटे एम्बुलेंस उपलब्ध रखने पर जोर दिया गया. गुड सेमेरिटन के लिए अलग रजिस्टर रखने, हिट एंड रन पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा दिलाने, वाहन जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई और नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए.

आवारा मवेशियों और कमजोर होर्डिंग्स पर भी कार्रवाई

नगर परिषद क्षेत्र में सूखे पेड़ों और कमजोर होर्डिंग्स को हटाने तथा सड़कों पर आवारा मवेशियों को रोकने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया. उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से निर्देशों का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >