स्कूल से लौटकर चुपचाप कमरे में गयी लक्ष्मी, फांसी के फंदे से लटकी मिली

गुमला के बसिया में 14 वर्षीय छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गुमला. गुमला स्थित बसिया थाना क्षेत्र के मोरेंग निवासी 14 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी ने अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची स्कूल से अपने घर गयी और खाना खाकर एक कमरे में चली गयी और कमरे को अंदर से बंद कर लिया.

कुछ देर बाद जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी तरह कि कोई आवाज नहीं सुनायी दी. तभी कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे तो लक्ष्मी को फांसी में लटका पाया. जिसके बाद आनन फानन में उसे रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया.

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले कि जानकारी मिलते ही बसिया पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने एवं मामले कि तहकीकात में जुटी है. इधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >