रातोंरात राख हो गयी रोजी-रोटी! किराना दुकान में आग, 2.20 लाख का सामान जला

बरगांव गांव निवासी महेश्वर साहू की किराना दुकान में रविवार रात आग लगने से सब जलकर खाक हो गया. आग लगने से दुकान में रखा करीब 2.20 लाख रुपये का सामान और नकदी भी जल गई. पीड़ित परिवार प्रशासन से कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहा है.

सिसई से प्रफुल्ल भगत की रिपोर्ट

सिसई. थाना क्षेत्र के बरगांव गांव निवासी महेश्वर साहू के किराना दुकान में रविवार की रात आग लगने से दुकान जलकर पूरी तरह से रख हो गया. आगलगी की इस घटना में महेश्वर साहू को लगभग 2.20 लाख रुपए से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है.

दुकान में रखा सामान और नकदी भी जली

महेश्वर साहू ने बताया कि गत रविवार को बरगांव चौक पर स्थित दुकान को बंद कर वह घर चला गया था. सोमवार की सुबह उसे स्थनीय लोगो से अपने दुकान जलने की सूचना मिली. इसके बाद दुकान पहुंचने पर देखा कि पूरा दुकान और दुकान में रखा फ्रिजर, 20 हजार रुपए नगद सहित सभी समान जल चुका था.

दुकान जलने से परिवार की चिंता बढ़ी

महेश्वर ने शरारती तत्वों द्वारा दुकान को आग लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दुकान ही उसकी जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन था. दुकान जलने से उन्हें परिवार की चिंता सता रही है.

दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग

उन्होंने प्रशासन से इसकी जांचकर दोषियों पर कार्रवाई करने व मुआवजा दिलाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >