सुड़ी धर्मशाला में जुटा मध्यदेशीय-कानू वैश्य समाज, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

गुमला में श्री गणिनाथ गोविंद सेवा समिति द्वारा आयोजित पूजनोत्सव सह सामाजिक मिलन समारोह में मध्यदेशीय-कानू वैश्य समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए. बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब समां बांधा.

प्रतिनिधि, गुमला. गुमला शहर के बस स्टैंड स्थित सुड़ी धर्मशाला शनिवार को धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रही. अवसर था श्री गणिनाथ गोविंद सेवा समिति गुमला की ओर से आयोजित श्री गणिनाथ गोविंद पूजनोत्सव सह सामाजिक मिलन समारोह का. समारोह में गुमला के अलावा सिसई, पतराटोली, चैनपुर, डुमरी, जारी, पालकोट, डढ़हा, डुड़िया, टोटो, बड़काडीह व घाघरा सहित रांची, लोहरदगा और जशपुर से मध्यदेशीय-कानू वैश्य समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए. धार्मिक अनुष्ठान के बाद आयोजित मंचीय कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को मंच देने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है.

समाज को संगठित करने पर जोर

हरिओम सुधांशू ने बाबा गणिनाथ गोविंद के जीवन और आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि बाबा गणिनाथ ने समाज को धर्म, आस्था और सदाचार का संदेश दिया. उनके जीवन आदर्श आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं. वक्ताओं ने समाज को संगठित और मजबूत बनाने, शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी जरूरी है.

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाज के लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर सामाजिक रिश्तों को मजबूत किया. पूजा-अर्चना, अतिथि सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक विचार-विमर्श के बीच पूरे आयोजन में समाज की एकता और आपसी भाईचारे की झलक देखने को मिली.

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, सचिव सुरेंद्र प्रसाद, कार्यक्रम संयोजक अनिकेत कुमार, अमित प्रसाद, आचार्य दिलीप प्रसाद, विकास कुमार, विनय कुमार गुप्ता, केदार गुप्ता, संजय अकेला, राज कुमार प्रसाद, सुरेश शोहदा, अनिल गुप्ता, विजय लाल, ओम प्रकाश साह, राज किशोर प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, कमलेश कुमार, सतीश प्रसाद, नवनीत गुप्ता, राजेश गुप्ता, शंकर गुप्ता, संजीत प्रसाद, निर्मल कुमार, सूजित कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, लव गुप्ता, उदय गुप्ता डब्लू, निकेश राज, ओम गुप्ता एवं गौरव कुमार सहित अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही. रांची से आये कार्तिक पुरी जी महाराज, अशोक कुमार प्रसाद, शिव नारायण साह, अभिषेक कुमार, अवध बिहारी प्रसाद, दीपक प्रसाद और प्रेमचंद प्रसाद भी समारोह में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >