इंस्टाग्राम से दोस्ती, दुष्कर्म व ब्लैकमेल का खेल, वीडियो वायरल होने पर खुला राज

इंस्टाग्राम से दोस्ती, दुष्कर्म व ब्लैकमेल का खेल, वीडियो वायरल होने पर खुला राज

गुमला. शहर में सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती का एक सनसनीखेज व शर्मनाक मामला सामने आया है. शहर की एक बालिग युवती ने एक नाबालिग युवक पर दुष्कर्म करने, उसका आपत्तिजनक वीडियो बना कर महीनों तक ब्लैकमेल करने और विरोध करने पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता व उसके परिजन थाना पहुंच कर कार्रवाई की गुहार लगायी. पुलिस मामले की तह तक जाने में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार युवती की पहचान युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही. लेकिन धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया. आरोप है कि इस दौरान युवक ने विश्वास का फायदा उठाकर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया और चोरी-छिपे उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल. आरोपी युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर लगातार दबाव बनाता रहा. पीड़िता डर, शर्म और बदनामी के भय में घुटती रही. लेकिन जब उसने युवक की बात मानने से इनकार किया तो आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि युवती ने इसकी जानकारी आरोपी के परिजनों को भी दी थी. उस समय युवक ने वीडियो डिलीट कर दिया. लेकिन उसकी हरकतें नहीं रुकीं. आरोप है कि पिछले करीब दो महीनों से वह बार-बार वीडियो वायरल कर फिर डिलीट करता रहा. इस दौरान युवती मानसिक तनाव में डूबती चली गयी. हाल के दिनों में जब आरोपी की हरकतें और बढ़ गयी, तब मामला परिजनों तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो परिजनों के हाथ लगने के बाद परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गयी. इसके बाद परिजन युवती को लेकर सीधे थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस को वायरल वीडियो भी सौंपा गया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >