दो बाइक की टक्कर में चार घायल, दो रेफर

सिसई थाना गेट के समीप हुआ हादसा

29 गुम 17 में. घायलों को खड़े होकर देखते लोग.

सिसई.

सिसई थाना गेट के समीप शुक्रवार को दो बाइक की सीधी भिड़ंत से बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. चारों घायलों को पुलिस वाहन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अस्पताल में घायलों की पहचान घाघरा निवासी आशीष उरांव (18), जोभीपाट निवासी पवन उरांव (15), ममरला निवासी आकांक्षा बारला (20) व कोनजाली तिर्राडीह निवासी अजय उरांव (18) के रूप में हुई है. घायल आशीष व अजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार आशीष व आकांक्षा (जेएच-07जे-3882) सीडी डॉन होंडा बाइक में सवार होकर घाघरा से सिसई आ रहे थे. इस दौरान पवन व अजय (जेएच-05सीजी-6043) बजाज पल्सर बाइक पर सवार होकर तीव्र गति से छरदा रोड की ओर जा रहे थे, तभी थाना गेट के समीप दोनों बाइक में सीधी टक्कर हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >