पालकोट. शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड के खेल मैदान डहुडांड़ खुंटीटोली पेटेसेरा रोड जामडांड़ मैदान में शिक्षक स्वर्गीय बालचंद साहू स्मृति चार दिवसीय जोड़ा खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है.
टूर्नामेंट छह सितंबर से शुरू होकर नौ सितंबर तक चलेगा. इसे लेकर खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह है. टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर खेल मैदान में तैयारियां की जा रही हैं. आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के शामिल होने की उम्मीद है. टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.
आयोजन का उद्देश्य शिक्षक स्वर्गीय बालचंद साहू की स्मृति को जीवंत रखना और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है. यह जानकारी खेल कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार साहू, दिलीप साहू व सुमित राज ने संयुक्त रूप से दी.
