सावन की अंतिम सोमवारी पर टांगीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगायी कतार

सावन की अंतिम सोमवारी पर टांगीनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ा. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा टांगीनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया. इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया.

डुमरी से प्रेम प्रकाश की ऱिपोर्ट

डुमरी. सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर टांगीनाथ धाम सहित प्रखंड के शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ा. अहले सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा टांगीनाथ के दर्शन, पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए धाम पहुंचने लगे थे.

कतारबद्ध होकर किया जलाभिषेक

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुबह ही मुख्य मंदिर का मुख्य द्वार खोल दिया गया था. जिसके बाद श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए पूजा-अर्चना में शामिल हुए. अंतिम सोमवारी पर पूरे धाम परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा.

जयकारों से गूंजता रहा पूरा धाम

श्रद्धालुओं के जय बोल बम, जय भोलेनाथ और जय बाबा टांगीनाथ के गगनभेदी जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा. दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं में बाबा टांगीनाथ के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया. संवेदक श्याम बिहारी यादव की ओर से खीर तथा बाबा टांगीनाथ धाम समिति की ओर से खिचड़ी का भंडारा लगाया गया. जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया. आयोजकों और समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से प्रसाद उपलब्ध कराया.

भीड़ को देखते हुए प्रशासन रहा अलर्ट

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रखंड प्रशासन, मंदिर समिति के सदस्य और स्वयंसेवकों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किये गये थे. प्रशासन और स्वयंसेवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने तथा श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सक्रिय भूमिका निभायी.

आस्था और विश्वास का दिखा अद्भुत नजारा

पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा. अंतिम सोमवारी पर टांगीनाथ धाम में उमड़ी भारी भीड़ ने एक बार फिर बाबा टांगीनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास को प्रदर्शित किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >